फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Medal expected from Neeraj in World Athletics Championship

Panipat News: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज से पदक की उम्मीद

Wed, 17 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 17 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Medal expected from Neeraj in World Athletics Championship
​खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ कोच राजकुमार मिटान। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जापान के टोक्यो में 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के खेल प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की निगाह टिकी है। वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरी बार शामिल होंगे। उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। यदि वे स्वर्ण पदक जीतते हैं ताे वे तीसरे एथलीट बन जाएंगे। अभी तक यह उपलब्धि चेक गणराज्य के जेवलिन थ्रो इवेंट खिलाड़ी यान जेलेजनी और ग्रेनेडा के एथलीट खिलाड़ी एंडरसन पीटर्स के नाम रही है।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि नीरज चोपड़ा ने पानीपत के खंडरा गांव से निकलकर शिवाजी स्टेडियम में अभ्यास के बाद चहुंमुखी खेल प्रतिभा के रूप में उभरकर खेल के क्षेत्र में परचम लहराया है। 2020 ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक व 2024 ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर स्वर्णिम अक्षरों में नया अध्याय लिख दिया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो जापान में भी एक बार फिर नया खेल इतिहास रचने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्लानिंग कमेटी चेयरमैन डाॅ. ललित के भनोट के निर्देशन में 19 भारतीय एथलीट का दल नीरज चोपड़ा के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो जापान में भाग लेगा। 2024 ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के एथलीट नदीम के बीच उनका मुकाबला तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed