फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MC Employees cleaning MLA's House

नपा कर्मियों से विधायक के पंप पर करवाई सफाई

Thu, 14 Nov 2013 12:11 AM IST
पानीपत
पानीपत Updated Thu, 14 Nov 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
MC Employees cleaning MLA's House
सत्ता के आगे सब कुछ झुकता है। यह कहावत समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे के विवाह के अवसर पर बुधवार को जीटी रोड पर उनके पेट्रोल पंप और फार्म हाउस पर काम में जुटे नगर पालिका कर्मियों पर सटीक बैठती है।
विज्ञापन


शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है और सफाई कर्मी विधायक की खातिरदारी में लगे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था की कोई सुध लेने वाला लेने वाला नहीं है। विपक्षी दलों के नेताआें के अनुसार तो नपा कर्मी शहर से बाहर विधायक आवास पर भी सफाई कार्यों में जुटे हैं।
विज्ञापन


शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों सहित दो ठेकेदारों के सफाई कर्मचारियों पर है। इसके लिए शहर को तीन जोन में बांटा गया है।

 इसमें नगर पालिका के ट्रैक्टर चालक समेत 32 कर्मचारी और ठेकेदारोें के करीब 30 कर्मचारी हैं। इसके बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है। जगह-जगह फैला कूड़ा और पानी की ठप निकासी शहर की सफाई व्यवस्था की वास्तविकता को बयां करती हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप से लेकर फार्म हाउस की सफाई
लोगों की कई बार शिकातय करने के बावजूद सफाई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं, जबकि बुधवार को विधायक के पुत्र के विवाह कार्यक्रम के मद्देनजर जीटी रोड स्थित छौक्कर पेट्रोल पंप से लेकर उनके फार्म हाउस के बाहर और कार्यक्रम स्थल पर नपा के सफाई कर्मचारी सफाई करने में लगे थे।

एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें ऊपर से आदेश हुआ, तभी वे यहां आए हैं। यही नहीं मौके पर मौजूद सफाई ठेकेदार रमेश ने कहा कि उन्हें नगर पालिका के आदेश के अनुसार काम करना पड़ता है।

ठेकेदार बोला, नपा कर्मी लगे हैं सफाई में
 सफाई ठेकेदार रमेश ने बताया कि एमएलए के यहां पर दोनों ठेकेदारों सहित नगर पालिका के कर्मचारी लगे हुए हैं। उन्हें नगर पालिका से वहां पर सफाई करवाने के आदेश मिले थे।

वहीं, इस बारे में सेनेटरी इंस्पेक्टर साहब सिंह इस बारे में जवाब देने से टलते दिखे। उन्हाेंने कहा कि वह उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वह ठेकेदारों से बात करेंगे।


कांग्रेस ने लोकतंत्र के मायने ही बदल दिए है। ये घरेलू राज चला रहे हैं। पहले रैली में प्रशासन का दुरूपयोग किया गया और जबरदस्ती थी। अब यहां नगर पालिका का प्रयोग कर रहे हैं।
मनोज जौरासी, इनेलो

शहर के लोगों को कोई सुविधा मिले न मिले, लेकिन विधायक को हर सुविधा चाहिए। शहर में सफाई नहीं हो रही। सत्ता के बल पर विधायक के कार्यक्रम में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को लगाना उचित नहीं है।

--जितेंद्र भापरा, सहकारी चीनी के निदेशक और सर्वजातीय मंच के वरिष्ठ नेता  

पहले रैली में प्रशासनिक अमले का दुरुपयोग किया गया और अब विधायक के बेटे की शादी में कर्मचारी मेहमानवाजी में लगे हैं। विधायक को जनता से नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ से मतलब है।
-सुरेश गुर्जर, युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष, हजकां



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed