फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mass immersion of 300 urns of ashes in Rishikesh

Panipat News: ऋषिकेश में 300 अस्थि-कलश का किया गया सामूहिक विसर्जन

Tue, 05 May 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 05 May 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Mass immersion of 300 urns of ashes in Rishikesh
त्रिवेणी घाट पर अ​स्थि विसर्जित कराते साधु संत: स्रोत : संस्था
पानीपत। जनसेवा दल द्वारा ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर 300 अस्थि-कलशों का सामूहिक विसर्जन किया। विसर्जन से दल के सदस्यों ने हवन किया। इसके बाद 500 श्रद्धालुओं ने गंगा में फूल प्रवाहित किए। इस दाैरान महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली।
विज्ञापन

जगन्नाथ धाम के महामंडलेश्वर अरुण दास महाराज ने कहा कि सच्चा मनुष्य दूसरों के दुख में साथ खड़ा होता है। अवध धाम के राधे-राधे महाराज ने जनसेवा दल की निस्वार्थ सेवाओं को सराहना की। उन्होंने कहा कि दल ने कोरोना काल में दिवंगत लोगों को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी।
विज्ञापन

संत लोकेश दास महाराज ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और यह दल इस धर्म का पालन पूरी निष्ठा से कर रहा है। जनसेवा दल के महासचिव चमनलाल गुलाटी ने बताया कि लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर उनकी अस्थि सुरक्षित रख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे इनका साल में एक बार गंगा में विसर्जन करते हैं। इस दौरान शिनाख्त होने पर संबंधित व्यक्ति के परिजन को अस्थि दे दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed