{"_id":"67560a9a780d34e0e50b2374","slug":"martyrdom-day-celebrated-with-devotion-in-gurudwara-nanak-darbar-sahib-panipat-news-c-244-1-pnp1006-128718-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया शहीदी दिवस
विज्ञापन
समालखा। स्थानीय मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में सत्संग द्वारा नौवें गुरु एवं हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर का 349वां शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। इस उपलक्ष्य में स्त्री सत्संग सभा द्वारा सुखमणि साहिब के पाठ किए गए।
भाई गुरमुख सिंह ने गुरबाणी कीर्तन करके संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी ने मानवता व धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान 1675 ईस्वीं में लाल किले के सामने दिल्ली चांदनी चौक में दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के शासन में कश्मीरी पंडितों पर भारी जुल्म किए गए। पंडितों का एक जत्था आंनदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के पास फरियाद लेकर आया और बोले गुरुजी हमारा धर्म बचाओ, उनकी दुख भरी दास्तां सुनकर गुरु ने अपना बलिदान दिया। उनकी याद में दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा साहिब बना हुआ है।
उनकी इस उपलब्धि के कारण आज का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाय जाता है। इस अवसर पर बीवी मनजीत कौर, आशा अरोड़ा, ऋतु अरोड़ा, कशिश मल्होत्रा, मनजीत कौर, आशा, बबली चावला, सरोज रानी व कनिका अरोड़ा मौजूद रहे।