फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman killed by molestation and assault by entering the house

संशोधित: पहले छेड़छाड़ फिर घर में घुसकर मारपीट से आहत विवाहिता दे दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Married woman killed by molestation and assault by entering the house
पानीपत। पहले छेड़छाड़ फिर घर में घुसकर मारपीट से आहत विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। विवाहिता ने कूड़ा डालने जाने के दौरान अपने साथ हुई छेड़छाड़ की बात पति को बताई, जिसके बाद दोनों आरोपी के घर पहुंचे। जहां आरोपी की पत्नी को छेड़छाड़ की बात बताई। कुछ देर बाद ही आरोपी अपनी पत्नी के साथ विवाहिता के घर पहुंचा और मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने विवाहिता के शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किसान पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी (35) घर से कूड़ा लेकर बाहर डालने गई थी। रास्ते में गांव निवासी रविंद्र उर्फ काला ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने घर आने पर छेड़छाड़ के बारे में बताया। इस पर वह अपनी पत्नी को लेकर रविंद्र उर्फ काला के घर इस मामले के संबंध में बात करने गया। घर पर काला की पत्नी भी मौजूद थी। वे छेड़छाड़ का विरोध जताने के बाद घर लौट आए। इसके कुछ ही देर बाद काला और उसकी पत्नी उनके घर आ गए। दोनों ने आते ही उन पर डंडों से हमला बोल दिया। गालीगलौज करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और रविंद्र काला एवं उसकी पत्नी से उन्हें छुड़ाया। इस पर रविंद्र काला और उसकी पत्नी ने सबके सामने धमकी दी कि दोबारा कूड़ा डालने आई तो जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद आहत विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मुंह से झाग निकलने पर किसान पति उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मामले की सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। मंगलवार को इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने किसान पति की शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाहिता का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed