फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   married woman filed a case for dowry harassment

विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कराया प्रताड़ना का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
married woman filed a case for dowry harassment
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने, छेड़खानी करने व जान से मारने की धमकी देने व घर से निकाल देने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 16 साल पहले जोगिंद्र के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। आरोप लगाया है कि पति, सास व ससुर अक्सर उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट करते रहते है। बुधवार को उसका पति और पति का चचेरा भाई घर शराब पीकर आए उसके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर छेड़खानी की व आश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। उसके ससुर व सास ने भी मारपीट की। कुछ देर बाद उसका पति अपने दोस्तों के साथ आया उसने घर की कुंड़ी बंद करने के बाद वे पीछे के रास्ते से छत के उपर चढ़ने लगे।
विज्ञापन

उनकी मंशा भांप कर वह अपनी बेटी के साथ खेतों में जा कर छुप गई। पूरी रात खेतों में रहने के बाद सुबह जब पुलिस पहुंची तो घर आई। पुलिस के फोन से अपने मायके में फोन करने पर उसका भाई उसे मायके ले आया। वह पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति जोगिंद्र, ससुर जयभगवान व जम्बल के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी व जान से मारनी की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed