फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman dies in Barana village, husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law accused of dowry murder

Panipat News: बराना गांव में विवाहिता की मौत, पति, सास, ससुर व ननद पर दहेज हत्या का आरोप

Sat, 13 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in Barana village, husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law accused of dowry murder
काजल फाइलफोटो।
पानीपत। बराना गांव में आठ महीने पहले विवाह बंधन में बंधी एक विवाहिता की फंदा लगाने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति, सास, ससुर व ननद पर दहेज हत्या का आराेप लगाया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार काे पाेस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें काे साैंप दिया।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के जिला बागपत के गांव चाैबली के दयानंद ने पुलिस को बताया कि वह बड़ौत के बलजीत नगर में रहता है। उसकी तीसरे नंबर की बेटी काजल (21) की शादी आठ महीने पहले पानीपत के बराना गांव के शिवम से की थी। शिवम का गांव के अड्डे पर ढाबा है। उन्हाेंने शादी में हर सामान दिया था। काजल के उसके पति शिवम, सास पुष्पा, ननद साक्षी और ससुर कविंद्र दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उससे कार की मांग कर रहे थे। काजल हर बार उनको प्रताड़ना के बारे में बताती थी। वह उसे समझाकर ससुराल भेज देता था। काजल ने वीरवार को अपनी मां को फोन पर मामला बताया। उसने बताया ससुराल में उसके दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने पता चलने पर काजल को फोन किया। इसके कुछ देर बाद काजल के ससुर कविंद्र ने फाेन कर बताया कि काजल ने फंदा लगाकर जान दे दी। वे सूचना मिलते ही बराना गांव पहुंचे। काजल का शव बेड पर पड़ा था और आधी चुन्नी पंखे पर लटकी हुई थी। काजल के दाेनाें कान के नीचे निशान था। उन्होंने काजल की हत्या का आरोप लगाया। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को दोनों पक्षों में काफी बहस भी हुई।
विज्ञापन

बराना गांव में एक विवाहिता की मौत हुई है। मायका पक्ष ने दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किरणन, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर 13-17।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed