फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married the victim to avoid rape, then said-divorce...divorce...divorce

Panipat News: दुष्कर्म से बचने के लिए पीड़िता से किया निकाह, फिर बोला-तलाक...तलाक...तलाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Married the victim to avoid rape, then said-divorce...divorce...divorce
पानीपत। एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। फिर जेल जाने के डर से उससे निकाह कर लिया। दुष्कर्म का मुकदमा खत्म होने के बाद आरोपी ने तलाक...तलाक...तलाक कह दूसरा निकाह कर लिया। युवती की ओर से इस आशय की शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विवाहिता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि दो साल पहले उसका निकाह किला थाना क्षेत्र के नौशाद से हुआ था। उसके पिता ने हैसियत से बढ़कर दान-दहेज भी दिया था। निकाह के कुछ दिन बाद ही उसका पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसका पति अक्सर कहता था कि उसने केवल दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए निकाह किया है। यही कारण है कि पति उसे कई-कई दिन तक अकेले छोड़कर चला जाता था। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। इस संबंध में जब उसने पति से पूछताछ की तो उसने मारपीट की। इसके बाद उसे किराए के कमरे पर छोड़कर चला गया। उसने धमकी भी दी कि पुलिस में कोई शिकायत की तो वह जान से मार देगा। यही न हीं जब विवाहिता ने पति के दूसरे निकाह के बारे में अपने ससुर से बातचीत की तो उन्होंने भी बेटे का ही साथ दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय, प्रभारी, किला थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed