फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   market Ready for Dhanteras

धनतेरस के लिए बाजार तैयार

Thu, 31 Oct 2013 11:32 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 31 Oct 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
market Ready for Dhanteras
पानीपत में आज धनतेरस है। इसके लिए बर्तन बाजार से लेकर सराफा और ऑटो सेक्टर पूरी तरह से सजकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


लोग भी इस दिन सामान खरीद बरकत वाला साबित होना चाहते हैं। ज्योतिषाचार्य एक लंबे समय बाद शुक्रवार की धनतेरस को गणेश महाराज की कृपा और बरकत वाला मानते हैं। इस कारण बाजार में अन्य वर्षों की अपेक्षा ग्राहक अधिक आने की उम्मीद है।

वैसे तो बाजार करवाचौथ से ही सज जाता है। लेकिन धनतेरस के दिन लोगों के बाजार में आने का उद्देश्य सामान की जरूरत पूरी करने के साथ खरीदारी पर फल मिलने की इच्छा होती है। इसके लिए दुकानदार दिनभर तैयारी करते रहे। शाम होने तक बाजार दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गए। सबसे अधिक ध्यान बर्तन, ज्वेलरी और ऑटो सेक्टर ने खींचा।
विज्ञापन


गिन्नी और सिक्कों की भी मांग बढ़ी
धनतेरस के लिए ज्वेलरी बाजार का डिस्प्ले बदल गया है। शोरूम और दुकानों में ज्वेलरी को हटाकर चांदी के गिफ्ट आइटम व बर्तन सजा दिए हैं। स्वर्णकार सभा के प्रधान संजय वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर चांदी खरीदनी शुभकारी है और लोग इस पर ज्यादा ध्यान देते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार गिन्नी और डॉलर के साथ चांदी के सिक्कों की भी मांग बढ़ेगी। बाजार में सिक्के, फ्रेम और सोने के सिक्के भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर से खनका बर्तन बाजार
बाजार में बर्तन बाजार खनकना शुरू हो गया है। इंसार बाजार स्थित मोहन लाल कृष्णलाल बर्तन भंडार के संचालक कृष्ण ने बताया कि बर्तनों में स्टील की मांग अधिक होती है। शहरभर के बर्तन दुकानों पर तैयारी पूरी हो गई हैं। लोग अमूमन घरों में प्रयुक्त होने वाले सामान ही खरीदते हैं। दुकानों के बाहर और अन्य जगहों पर बर्तन सजा दिए हैं।

ऑटो सेक्टर में बढ़ी मांग
ऑटो सेक्टर में नवरात्र के बाद एक बार फिर मांग बढ़ गई है। ऑटो सेक्टर को धनतेरस के दिन बहुत कुछ उम्मीद है। मालवा ऑटोमोबाइल के संचालक अमित कुमार ने बताया कि इस बार ऑटो सेक्टर में गाड़ियों की मांग बढ़ी है। लोग दोपहिया व गाड़ियों की खरीद को लेकर तैयार हैं। कुछ लोगों ने पहले की गाड़ियों की बुकिंग करा दी है और वे धनतेरस के दिन गाड़ी खरीदना चाहते हैं।

प्रॉपर्टी और गृह प्रवेश भी आज ही
लोग प्रॉपर्टी खरीदने के साथ गृह प्रवेश आज ही करने तैयारी में हैं। जाटल रोड स्थित देशवाल प्रापर्टी के संचालक दिलावर देशवाल ने बताया कि कई लोग शुक्रवार को प्रापर्टी लेने की इच्छा जता चुके हैं। ये लोग एक लंबे समय से प्रापर्टी को देख रहे थे। वहीं गृह प्रवेश को लेकर भी लोग तैयार हैं। वे इस दिन गृह प्रवेश करना भी शुभ मानते हैं।


शुक्र की धन त्रयोदशी होगी शुभ
ज्योतिषाचार्यों की माने तो शुक्रवार की धनतेरस हर वर्ग के लिए शुभ होगी। देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि इस बार धन त्रयोदशी शुक्रवार को है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में है और राशि का स्वामी बुध है। इसके चलते धनतेरस बरकत देने वाली होगी। लालमणि ने बताया कि शुक्रवार को माता लक्ष्मी की उपासना और राशिक स्वामी बुध होने के कारण गणेश महाराज की कृपा बरसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed