फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Many officers and employees found absent from election duty,

Panipat News: चुनावी डयूटी में गैर हाजिर मिले कई अधिकारी और कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Many officers and employees found absent from election duty,
पानीपत। लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर पायलट रिहर्सल में कई अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मंच से ही कार्रवाई के आदेश दिए गए। डीसी ने साफ कहा कि इस तरह की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में सुबह व सायं के समय दो चरणों में लोकसभा चुनाव पायलट रिहर्सल की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव की ड्यूटी से संबंधित आर्डर दिए और ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। पायलट रिहर्सल में कुछ जरूरी जिम्मेदारी पोलिंग अधिकारियों को दी गई।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी अपरिहार्य स्थिति में अधिकारियों द्वारा मैसेज भेजने पर पांच मिनट में फोन पर जवाब दिया जाएगा व 15 मिनट में उन्हें प्रशासन द्वारा मदद दी जाएगी। लोकसभा चुनाव को हव्वा ना माने। प्रशिक्षण को सही तरीके से करें ताकि चुनाव में किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने को लेकर पूरी मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहें। मतदान के दिन मतदाताओं के साथ मधुर व्यवहार करना है व अपनी डयूटी के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है। पोलिंग पार्टी को समय पर बूथों पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। ईवीएम को अकेले नहीं छोड़ना है। डयूटी के दौर गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। मतदान का समय सुबह सात से सायं छह बजे तक रहेगा। जिसमें हर कर्मचारी को चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करनी होगी। उनके खाने ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। किसी भी तरह की चुनाव संबंधित समस्या आने पर वे उनके साथ होंगे। वे ड्यूटी कटवाने के लिए किसी भी तरह के प्रयास ना करें। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार व चुनाव कार्यालय के अधिकारियों ने पायलट रिहर्सल में चुनाव की बारीकी से जानकारी। ईआरसी विक्रम सहरावत ने ईवीएम का डेमो दिखाया व ईवीएम से जुड़ी जानकारी दी। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, अतिरिक्त निगम आयुक्त नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल व सीटीएम टीनू पोसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed