फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mannat of Buana Lakhu won the gold medal in rural talent search

Panipat News: बुआना लाखू के मन्नत ने ग्रामीण प्रतिभा खोज में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mannat of Buana Lakhu won the gold medal in rural talent search
मन्नत। स्वयं - फोटो : 1
पानीपत। बुआना लाखू गांव के 11 वर्षीय मन्नत ने सोनीपत के गन्नौर में आयोजित ग्रामीण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मुक्केबाजी खेल में कदम रखते हुए यह मन्नत की पहली बड़ी उपलब्धि है। कम उम्र में शानदार प्रदर्शन कर मन्नत ने साबित किया कि मेहनत और लगन से किसी भी सपने को सच किया जा सकता है। मन्नत के पिता सुनील कुमार मजदूरी करते हैं जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बावजूद माता-पिता ने बेटे के खेल कॅरिअर को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया है। मन्नत गांव के ही प्राइवेट स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ाई करते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल को लेकर उसकी मेहनत और अनुशासन ने उसे यह मुकाम दिलाया है।
विज्ञापन


मन्नत बुआना लाखू गांव में स्थित पीएस एकेडमी में कोच सुरेंद्र कुमार की देखरेख में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मन्नत बेहद तेज, अनुशासित और सीखने को हमेशा तैयार रहने वाला खिलाड़ी है। तकनीकी पकड़ और स्टेमिना पर उसकी मेहनत ने उसे प्रतियोगिता में सबसे अलग बनाया। यदि इसी तरह मेहनत जारी रखी तो आने वाले समय में वह राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी चमक सकता है। मन्नत ने बताया कि उन्होंने लगातार मेहनत की थी और मन में विश्वास था कि अच्छा प्रदर्शन करेगा। यह मेरा पहला पदक है और आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का लक्ष्य रखता है। मेरे कोच और परिवार हर कदम पर साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed