फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mangalacharan Padyatra will be welcomed with one thousand kilos of flowers

Panipat News: मंगलाचरण पदयात्रा का एक हजार किलो फूलों से होगा स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mangalacharan Padyatra will be welcomed with one thousand kilos of flowers
पानीपत। नगर के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक साथ हजारों की तादाद में महिलाएं किसी प्रधानमंत्री के अभिनंदन के लिए सड़कोंं पर पदयात्रा करेंगी। 3100 महिलाएं मंगलाचरण करती हुईं पदयात्रा करके शोभायात्रा के रूप में कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन

इस मंगलाचरण पदयात्रा का स्वागत 1000 किलो फूलों से किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं समाजसेवी वेद पाराशर ने दी। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को कार्यक्रम स्थल यमुना एन्क्लेव के कम्युनिटी सेंटर में मोदी मिलन मंगलाचरण पदयात्रा के सभी पदाधिकारी ने एक बैठक की। कार्यक्रम के संयोजक वेद पाराशर बताया कि 3100 महिलाओं के लिए चुनरी की व्यवस्था की गई है। सभी महिलाओं को चुनरी दी जाएगी। इसके बाद नाश्ता एवं दोपहर का भोजन भी साथ में ही दिया जाएगा। साथ ही 1000 किलो फूलों से नारी शक्ति का अभिनंदन किया जाएगा। जितने भी महिलाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी, उन सभी महिलाओं को एक ब्लॉक दिया जाएगा। उसे ब्लॉक में ही सभी महिलाएं मंगलाचरण करती हुई लोकगीत, भजन, प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के मंगल गीत गाती हुई स्थल पर जाएंगी। जहां-जहां से यह यात्रा निकलेगी, लोग सभी महिलाओं का अभिनंदन करेंगे। यमुना एन्क्लेव वासियों ने भी इस यात्रा का अभिनंदन करने के लिए अपना सर्वत्र देने का योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed