फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Manbadh came to open an illegal meat shop, ran away after seeing the protest

Panipat News: मीट की अवैध दुकान खुलवाने आए मनबढ़, विरोध देख भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Manbadh came to open an illegal meat shop, ran away after seeing the protest
पानीपत। देवी मंदिर रोड स्थित भोला चौक पर बुधवार को कॉलोनीवासियों ने मीट की दुकान खुलने का विरोध किया। आरोप है कि लोगों के मना करने के बाद भी मनबढ़ों ने जबरन दुकान खोली। महिलाओं ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिसकर्मी तहसील कैंप थाने का नंबर देकर पीसीआर सहित लौट गए। हंगामा बढ़ने पर तहसील कैंप थाने की पुलिस को आते देख आरोपी दुकान मालिक को अकेला छोड़कर भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने दुकान बंद कराई तो लोग शांत हुए। मामले की शिकायत निगम आयुक्त को भी दी गई है।
विज्ञापन

कॉलाेनीवासी ईश्वर, जितेंद्र, सुरेश, सुरेंद्र, देवेंद्र, ऋतु, शकुंतला, सिमरन, नीलम व बीरमति ने बताया कि देवी मंदिर रोड स्थित भोला चौक पर अवैध मीट मार्केट बन गई थी। इसके विराेध में चार अगस्त को निगमायुक्त को शिकायत देकर मार्केट बंद करा दी। आयान मलिक ने बुधवार को फिर से दुकान खोल ली। कॉलोनीवासी दुकान बंद कराने गए तो उसने मनबढ़ों को बुला लिया। वे हाथापाई पर उतरे तो लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सेक्टर-13-17 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कार्यक्षेत्र से बाहर होने की बात कही और तहसील कैंप पुलिस का नंबर दे दिया। थाने में शिकायत दी तो पुलिसकर्मियों ने थाने आने के लिए कहा। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख मनबढ़ किस्म के लोग वहां से भाग निकले। दुकानदार ने भी खुद को दुकान में ही बंद कर लिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिसकर्मी मौके पर आए और दुकान का शटर बंद करा दिया। महिलाओं ने मौके पर ही शिकायत देकर दुकान बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि मामले की सूचना तहसील कैंप थाने की पुलिस को दी तो पुलिसकर्मियाें ने थाने आकर शिकायत देने के लिए कहा। पुलिस कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने दोबारा धर्मपाल को कॉल कर बच्चों सहित सड़क पर धरना देने की चेतावनी दी। फिर एसपी अजीत शेखावत के आने और दुकान बंद होने के बाद ही उठने की बात कही। मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दुकान बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने शिकायत में बताया कि आरोपी दुकान संचालन आयान मलिक आपराधिक किस्म के लोगों को बुलाकर जबरन दुकान खोलने की कोशिश करता है। आरोप है कि उसकी दुकान पर बैठे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग महिलाओं को परेशान करते हैं। इससे मजबूरन महिलाओं को घरों में बंद रहना पड़ता है। उन्होंने दुकान संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और दुकान सील करने की मांग की।
सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर भेज दिए गए थे। महिलाओं ने दुकानदार और कुछ मनबढ़ों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

- फूल कुमार, तहसील कैंप थाना प्रभारी
मामले की शिकायत बुधवार देर शाम कार्यालय में दी गई है। पहले कॉलोनी में खुली मीट की अवैध दुकानें बंद करा दी थी। अब दोबारा दुकानें खुली हैं और लोगों को परेशानी हो रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- राहुल नरवाल, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed