फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Manana railway flyover work remains unfinished even after seven years, villagers blockade it

Panipat News: सात साल में भी पूरा नहीं हुआ मनाना रेलवे फ्लाईओवर काम, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Manana railway flyover work remains unfinished even after seven years, villagers blockade it
फ्लाईओवर का काम पूरा न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
समालखा। अंबाला दिल्ली रेलवे लाइन पर मनाना रेलवे फाटक नंबर-44 पर सात साल से चल रहे फ्लाईओवर का निर्माण पूरा न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को मनान व आसपास के ग्रामीणों ने मनाना जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कई बार विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद भी काम पूरा नहीं हो रहा। जिस कारण ग्रामीणों को 12 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बडी संख्या में ग्रामीण मनाना से जीटी रोड जाने वाली सड़क पर एकत्र हुए और जाम लगा दिया। उन्होंने सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक सड़क पूरी तरह अवरुद्ध रही जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सात साल पहले रेलवे फाटक पर अंडरपास व फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण अब तक मात्र 20 फीसदी काम ही पूरा हुआ है। अधूरे पड़े इस प्रोजेक्ट के कारण मनाना के साथ-साथ ढोढपुर, नरायणा, वजीरपुर, टिटाना और डिडवाड़ी समेत आधा दर्जन गांवों के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को समालखा पहुंचने के लिए किवाना के रास्ते करीब 12 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बाधित होने के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बस सुविधा बाधित होने से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच पति प्रवीण,ग्रामीण संदीप राठी, दिलबाग राठी, ईश्वर चंद राठी, नरेंद्र, ललित, बिल्लू, प्रताप और लिलू समेत अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे दोबारा बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को डीसी और एसडीएम से मिलकर अपनी मांगों को रखेंगे। उधर, जाम की सूचना पर थाना प्रभारी दीपक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed