फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man murder in Panipat  Haryana Crime news

Panipat Crime: युवक की बीच रास्ते पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या, पुरानी रंजिश में उतारा मौत के घाट

Mon, 15 Sep 2025 01:06 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 01:06 PM IST
सार

पानीपत में एक युवक की बीच रास्ते में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।  मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Man murder in Panipat  Haryana Crime news
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 थाना तहसील कैंप क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में बीच रास्ते एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। तीन-चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


दीनानाथ कॉलोनी के हवा सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा अंकित उम्र 24 साल रविवार को गांव से दीनानाथ कॉलोनी में आया था। उसने करीब नौ बजे अपनी मां से 10 रुपये लिए और दुकान पर जाने लगा। जैसे ही वह घर से चंद कदमों की दूरी पर पहुंचा तो कॉलोनी के ही तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने गंडासी से उस पर हमला किया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के पिता हवा सिंह ने बताया कि अंकित का पहले भी दो बार आरोपियों के साथ झगड़ा हो चुका था। दो माह पहले आरोपियों ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिस कारण उन्होंने अपना मकान भी बेच दिया था। अंकित गांव में रहने लगा था। कुछ दिन में ही उन्हें भी मकान खाली करना था। उन्होंने बताया कि अंकित का जनवरी में विवाह हुआ था उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed