फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man duped of Rs 1.50 lakh on pretext of completing task on Telegram

Panipat News: टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने का झांसा देकर ठगे 1.50 लाख रुपये

Sun, 01 Feb 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 1.50 lakh on pretext of completing task on Telegram
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सनौली गांव के दीपक के साथ टेलीग्राम पर घर बैठे पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देकर 1.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। एक युवती ने खुद को कंपनी का एजेंट बताकर टेलीग्राम पर युवक की आईडी बनाई, इसके बाद टास्क पूरा करने का झांसा देकर धीरे-धीरे रुपये जमा कराती रही। युवक ने जितनी बार रुपये जमा कराए तो ठगों की मांग दोगुनी होती चली गई, जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बैंक डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। कुछ खातों को फ्रीज भी करा दिया है।
सनौली के दीपक ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर बताया कि 11 दिसंबर को उनके पास एक नंबर से मैसेज आया कि ग्लॉबलाइजेशन पार्टनर कंपनी में पार्ट टाइम जॉब का ऑफर है। मैसेज में ही उससे उम्र और शहर के बारे में जानकारी ली। जब उसने पूरी जानकारी दे दी तो एक जनवरी को मेघा नाम की युवती की कॉल आई। युवती ने खुद को वी-सर्व कंपनी की एजेंट बताया और उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया, इसके बाद उसकी आईडी बनाई और कहा कि 10 हजार रुपये से रिचार्ज कर दो टास्क पूरे करने होंगे, जिससे उसे तीन से चार हजार रुपये का कमीशन मिलेगा, उसकी बातों में आकर उसने 10 हजार रुपये से रिचार्ज कर एक टास्क पूरा कर लिया। जब वह दूसरा टास्क पूरा करने लगा तो उन्होंने 18,149 रुपये जमा कराने को कहा, उसने झांसे में आकर रुपये जमा करा दिए और टास्क पूरा किया।
विज्ञापन

इसी बीच दो और टास्क आ गए। ठगों ने कहा कि 36 हजार रुपये से रिचार्ज करो तभी जमा किए गए रुपये और कमीशन मिलेगा, उसने 36 हजार रुपये भी जमा करा दिए। लेकिन, इस बार ठगों ने 1.14 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी, उसने एजेंट मेघा से बात की तो उसने कहा कि रुपये जमा करा दो इसके तुरंत बाद उसका कमीशन मिल जाएगा, जिसके बाद उसने कर्ज लेकर 1.14 लाख रुपये भी जमा करा दिए। ठगों ने फिर से 2,30,782 रुपये जमा कराने की मांग रख दी, जिससे उसे साइबर ठगी होने का शक हुआ, उसने तुरंत ही इसकी ऑनलाइन शिकायत की, साथ ही साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed