फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man dies in Siwah village, suspected to be due to diarrhoea

Panipat News: सिवाह गांव में व्यक्ति की मौत, डायरिया की आशंका

Fri, 19 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Man dies in Siwah village, suspected to be due to diarrhoea
जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सिवाह गांव में एक व्यक्ति की वीरवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम दृष्टया में उनकी मौत डायरिया और उल्टी दस्त से होने की आशंका जताई है और उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। यह इस साल 14वीं मौत है। अब तक नौ बच्चे, एक महिला और तीन पुरुषों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बीमारी के कारणों का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार जिले में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वीरवार को सिवाह गांव में जयभगवान की मौत हो गई। विभाग ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को संपर्क किया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। वहीं वीरवार को 26 नमूनों की रिपोर्ट आई। इनमें से विद्यानंद काॅलोनी से एक नमूना फेल आया है और आठ में क्लोरीन की मात्रा नहीं पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को पेयजल के मात्र दो नमूने लिए हैं। हाल में जिला नागरिक अस्पताल में डायरिया से पीड़ित चार मरीज दाखिल हैं, जिनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

लापरवाही का भुगत रहे खामियाजा
दूषित पानी की आपूर्ति से इस साल चार महीने में डायरिया से 14 की मौत हो चुकी है इनमें 10 बच्चे, एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। विभाग केवल नमूने लेने व पेयजल की समस्या ठीक करवाने के लिए पत्र लिखने तक सीमित रह गया है। समस्या का समाधान नहीं हो रहा हैं। नमूने लगातार फेल आ रहे हैं और जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डायरिया के दो-तीन मरीज दाखिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लोरीन की कमी से बढ़ रही श्वास संबंधी बीमारियां-
पानी में क्लोरीन न होने से श्वास संबंधी मरीजों की संख्या जिला नागरिक अस्पताल में बढ़ने लगी हैं क्योंकि पानी में क्लोरीन न होने से आंखों में जलन, त्वचा का रूखापन और एलर्जी, बालों का झड़ना, श्वास संबंधी जैसे ब्रोंकाइटिस, और उच्च सांद्रता जैसी बीमारियां हो जाती हैं। उच्च सांद्रता में तो कई बार व्यक्ति की मौत भी हो जाती है।
ई-कोलाई से हो सकती है गंभीर बीमारियां
पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाने से पेयजल दूषित हो जाता है। ई-कोलाई बैक्टीरिया से आंतों की बीमारी जैसे पेट में ऐंठन, दस्त ( कभी-कभी खूनी ), मतली और उल्टी होती है। कई बार यह एक गंभीर जटिलता का कारण बन सकता है जिससे गुर्दे की विफलता हो सकती है और यह घातक भी हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार पानी के नमूने ले रही है और जांच में फेल आए नमूने के स्थानों पर जाकर सर्वे कर रही है साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। सिवाह के जयभगवान की अज्ञात कारणों से मौत हुई है। उनकी मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed