फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man dies after being hit by vehicle

Panipat News: वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by vehicle
पानीपत। जीटी रोड पर शामली बाईपास के पास सड़क पार करते हुए एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। यह व्यक्ति यहां पर अपने ममेरे भाई से मिलने के लिए आया था। अज्ञात वाहन चालक यहां से फरार हो गया। मृतक के ममेरे भाई ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया गया है।
विज्ञापन

नूरपुर गांव निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह शामली बाईपास पुल के नीचे जीटी रोड पर ही चाय की रेहड़ी लगाता है। उसका फुफेरा भाई राजेंद्र (51) निवासी ऋषि कॉलोनी, सोनीपत उससे मिलने के लिए आ रहा था। जैसे वह सड़क पार कर उसकी तरफ आ रहा था। वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। लोगों की भीड़ देखकर वह मौके पर पहुंचा तो राजेंद्र खून से लथपथ हालत में यहां पड़ा था। वह उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र एक बेटे का पिता था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed