फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
पानीपत। राजनगर फाटक के पास 35 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना के जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि सुबह 9:50 पर सूचना मिली कि राजनगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तो शव शत-विशत हालत में पड़ा हुआ था। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया और उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। दोपहर के समय मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (25) के रूप में हुई। वह अविवाहित था और पांच भाई और तीन बहनों में छोटा था। वह एफसीआई कंपनी में काम करता था और सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेक्टर छह में मिला अज्ञात युवक का शव
पानीपत। जीटी रोड पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को करीब एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। मृतक के पास पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सामान नहीं मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में शव गृह में रखवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना से जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव जीटी रोड पर सेक्टर 6 के पास पड़ा मिला है। फिलहाल शनाख्त नहीं को सकी है। पहचान के लिए पड़ोसी जिला एवं राज्यों की पुलिस को फोटो शेयर कर उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed