{"_id":"6b0575dab680ad4e6d059397","slug":"offered-oblations-into-the-sacrificial-fire-and-prayed-for-the-familys-well-being-panipat-news-c-244-1-pnp1007-168114-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हवन में आहुति डाल परिवार की खुशहाली के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हवन में आहुति डाल परिवार की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-12 स्थित आर्य समाज में मंगलवार को सुबह हवन हुआ। इसमें आस-पास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने आहुति डालकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उसके बाद महिला भजन मंडली ने भजन-कीर्तन किया।
प्रधान आर्य सुरेश मलिक ने बताया कि लोगों ने हवन में आहुति डालकर परिवार और देश की समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। उसके बाद विशेष पूजा की गई। पूजा के बाद सबको प्रसाद दिया गया। फिर महिला भजन मंडली ने भजन-कीर्तन किया और भगवान की महिमा का गुणगान किया। हवन कार्यक्रम में बुजुर्गों के साथ युवाओं व बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।