फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Malaria will be controlled with the help of Municipal Corporation, District Panchayati Raj Department

Panipat News: नगर निगम, जिला पंचायती राज विभाग की मदद से मलेरिया पर लगेगा अंकुश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Malaria will be controlled with the help of Municipal Corporation, District Panchayati Raj Department
पानीपत। अब स्वास्थ्य विभाग नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की मदद से डेंगू व मलेरिया पर अंकुश लगाएगा। दोनों ही विभागों को फॉगिंग दवा लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया है। डेंगू व मलेरिया के केस मिलने पर नगर निगम शहर व जिला पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों ही विभागों को फॉगिंग मशीन एक्टिव रखने के निर्देश दिए हैं। इस साल जिले में मलेरिया का एक व डेंगू के दो केस मिले हैं। जहां जहां यह केस मिले हैं वहां पर स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाकर लोगों की ब्लड स्लाइड भी तैयार की हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों की डेंगू व मलेरिया की रिपोर्ट को मानने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालों में जो डेंगू व मलेरिया के मरीज मिलेंगे। उन मरीजों की स्लाइड की दोबारा जिला नागारिक अस्पताल में जांच होगी। यहां जांच में पॉजिटिव मिलने पर ही उसे डेंगू व मलेरिया का मरीज माना जाएगा। वहीं सिविल सर्जन ने निजी अस्पतालों के लिए हिदायतें जारी की है कि डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये का रेट निर्धारित किया गया है। अगर कोई इससे अधिक वसूलता मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। जिले में लगभग 200 लैब हैं जहां डेंगू व मलेरिया की जांच होती है।
विज्ञापन



एक अप्रैल से अब तक 445459 लाख घरों की जांच की गई है। 369 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 29667 कूलर की जांच की गई। 39 कूलर में लार्वा मिला। 224053 टंकी जांची गई। 73 टंकियों में लार्वा मिला। 99593 होदियों की जांच की गई। इनमें 50 में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 373584 कंटेनर जांचे गए 215 में लार्वा मिला। घरों के बाहर 5250 जगहों पर जांच की गई यहां दो जगह लार्वा मिला। 191825 फ्रिज की जांच की गई। इनमें आठ में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 957 कबाड़ी की दुकान में लार्वा जांचा गया, लेकिन यहां लार्वा नहीं मिला। विभाग ने अब तक 369 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। पिछले पांच साल में जिले में डेंगू के 1192 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :



जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को फॉगिंग मशीन एक्टिव रखने को कहा गया है। दोनों ही विभाग फॉगिंग दवा स्वास्थ्य विभाग से ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी लगातार चला रहा है। जिले में अब तक मलेरिया का एक व डेंगू के दो केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed