फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Malaria knocks in the district, first case found after two years

Panipat News: जिले में मलेरिया की दस्तक, दो साल बाद मिला पहला केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Malaria knocks in the district, first case found after two years
पानीपत। जिले में मलेरिया ने लगभग दो साल बाद दस्तक दी है। जिले में इस साल मलेरिया का पहला केस शिव नगर में मिला है। शिव नगर के 22 साल के युवक की मलेरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यह युवक मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी की।
विज्ञापन

शिव नगर में 400 मकानों में लार्वा जांचे। फीवर मास सर्वे शुरू किया गया। यहां 20 लोगों को बुखार था उनकी स्लाइड तैयार की गई है। अब इन स्लाइड की जांच की जाएगी। जिले में मलेरिया का अंतिम केस जून 2022 में मिला था। 2023 में मलेरिया का जिले में कोई केस नहीं मिला था। इसके लेकर स्वास्थ्य विभाग निश्चित नजर आ रहा था। जिले में मलेरिया के पिछले नौ साल में 213 केस मिले हैं। पिछले लगभग पांच साल में मलेरिया के पांच केस मिले हैं।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने निजी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। निजी अस्पतालों को डेंगू व मलेरिया के संदिग्ध रोगियों की स्लाइड जिला नागरिक अस्पताल में भेजनी होगी। यहां की लैब में रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद ही कंफर्म मरीज माना जाएगा। इस संबंध में निजी लैब वालों को भी निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस साल अब तक 375459 लाख घरों की जांच की गई है। अब तक 19467 कूलर की जांच की गई। 20 कूलर में लार्वा मिला। इसी तरह 175053 टंकी जांची गई। 57 टंकियों में लार्वा मिला। 86493 होदियों की जांच की गई। इनमें 31 में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 369584 कंटेनर जांचे गए 185 में लार्वा मिला। घरों के बाहर 3850 जगहों पर जांच की गई यहां दो जगह लार्वा मिला। 121815 फ्रिज की जांच की गई। इनमें आठ में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 957 कबाड़ी की दुकान में लार्वा जांचा गया, लेकिन यहां लार्वा नहीं मिला। विभाग ने अब तक 300 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल दर साल मलेरिया के केस:

साल- केस

2016- 127

2017- 39

2018- 29

2019- 13

2020- 01

2021- 02

2022- 01

2023- 00

2024 अब तक- 01


वर्जन-

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदुजा ने बताया कि शिव नगर में मलेरिया का एक केस मिला है। यहां एंटी मास फीवर सर्वे किया जा रहा है। लोगों की स्लाइड बनाई जा रही है। यहां लार्वा जांचा जा रहा है। जिले में इस साल डेंगू का अब तक कोई केस नहीं मिला है। जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed