फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Make arrangements for cleaning sewer lines

Panipat News: सीवर लाइन की सफाई व्यवस्था करें दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for cleaning sewer lines
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने निगम अधिकारियों के साथ ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स निगम कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण की टीम कभी भी शहर का दौरा करने आ सकती है। शहर में सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। सभी सार्वजनिक शौचालय चालू करवाए जाएं। नालों के ऊपर की टूटी स्लैब बदली जाए। सीवर लाइनों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों पर गंदा पानी जमा न हो पाए। इन सभी बातों का निगम अधिकारियों विशेष ध्यान रखेंगे तो सर्वेक्षण में निगम को बेहतरीन रैंकिग मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार सर्वेक्षण 9500 अंकों का होगा। निगम अबकी बार वॉटर प्लस के लिए आवेदन करने वाला है। इसमें नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज का पानी सड़कों पर नहीं मिलना चाहिए। निकासी की व्यवस्था बेहतरीन ढंग से होनी चाहिए, ताकि नगर निगम पानीपत को वॉटर प्लस का तमगा मिल सके। इसके अलावा नगर निगम एरिया में थ्री- आर ‎थीम यानी रीड्यूज, रीयूज,‎ रीसाइकिल आधारित होने चाहिए। जिसमें रीड्यूज यानी सिंगल यूज प्लास्टिक को बिल्कुल प्रतिबंधित करना। रियूज यानी दोबारा इस्तेमाल इसमें कबाड़ को अन्य उपयोगी वस्तुओं में बदलना। रिसाइकिल यानी किसी भी पदार्थ को दोबारा प्रचलन के लायक बनाना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में टीम शहर के बड़े संस्थानों का भी निरीक्षण करेगी। इसमें मैरिज हॉल, विवाह स्थल, शिक्षण‎ संस्थान, कार्यालय, होटल व रेस्टोरेंट, अस्पताल में कचरे से खाद बनाने ‎की मशीनें हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। शहरवासियों से भी स्वच्छता बारे सवाल पूछे जाएंगे जो सिटीजन फीडबैक के चरण में होगा। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी पहलुओं पर निगम टीम सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर खामियों को दुरुस्त करवाने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed