फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maize crop reached for sale in grain market

Panipat News: अनाज मंडी में बिकने के लिए पहुंची मक्की की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Maize crop reached for sale in grain market
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में मक्की की आवक जोरों पर शुरू हो गई है। इस समय करीब आठ सौ क्विंटल मक्की बिकवाली के लिए पहुंच चुकी है। सरकारी खरीद न होने के कारण किसानों को अपनी फसल प्राइवेट डीलरों को देनी पड़ रही है। किसान विष्णुदत्त शर्मा, कृष्ण शर्मा, अजय कुमार, सौरभ कुमार, रामेश्वर आदि ने कहा कि इस साल मक्की की पैदावार भी तीन से चार क्विंटल प्रति एकड़ कम है। वहीं रेट भी पिछले साल से करीब तीन सौ रूपए कम है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मक्की प्रति एकड़ तीस से 35 क्विंटल की निकासी हुई थी। अब 25 से तीस क्विंटल की निकासी हो रही है। पिछले वर्ष 2 हजार से 22 सौ रुपए क्विंटल बिकी थी। इस वर्ष 16 से 17सौ रूपए प्रति क्विंटल ही बिक रही है। इससे किसानों 10 से 12 हजार रुपए प्रति एकड़ का नुकसान हो रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस मक्की की फसल का भी समर्थन मूल्य घोषित करना चाहिए। ताकि किसान फसल चक्र को अपना सके।
विज्ञापन




जब इस बारे मक्की के प्राइवेट खरीदार नरेश बंसल से बात की तो उन्होंने कहा कि इस साल मक्की की बिजाई ज्यादा है। जिस कारण रेट कम हो गए है। वहींमार्केट सचिव राजीव चोपडा से बात की तो उन्होंने भी माना कि रेट थोडा कम है। लेकिन प्राइवेट डीलर खरीद रहे है। वहीं जिस मक्की की फसल की बिजाई जुलाई में होती है और अक्तूबर नवम्बर में अनाजमंडी में पहुंचती हे। सरकार उसको ही समर्थन मूल्य पर खरीदती है।
विज्ञापन





अनाजमंडी में एक दुकान के आगे फड पर रखे एक किसान के सूरजमुखी के 24 बैग चोर चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आढ़ती एवं पार्षद वोगेश जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जय शिव शंकर ट्रेडिंग कम्पनी नाम से आढ़त की दुकान है। उसकी दुकान पर एक किसान के 52 बैग सूरजमुखी के आए हुए थे। इसमें से विगत रात्रि चोर 24 बैग सूरजमुखी के चुराकर ले गए। इसके बारे में उसको सुबह दुकान पर आने पर पता चला। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed