फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maharashtra CM Devendra Fadnavis said - If we united at time of attack by Afghan kings, would have been safe

Panipat: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- अफगान राजाओं के आक्रमण के समय एक होते तो हम सेफ होते

Tue, 14 Jan 2025 06:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 Jan 2025 06:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री फडणवीस ने शौर्य स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीरों को श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र से आए वीर और वीरांगनाओं ने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
Maharashtra CM Devendra Fadnavis said - If we united at time of attack by Afghan kings, would have been safe
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के तीसरे युद्ध की स्मृति में मंगलवार को शौर्य स्थल काला आंब पर शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान काला आंब "जय भवानी" और "जय शिवाजी" के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक हैं तो सेफ हैं" मंत्र को मंच से दोहराते हुए कहा कि 14 जनवरी 1761 को मराठा योद्धा हिंदुत्व की रक्षा के लिए महाराष्ट्र से पानीपत आए थे। विपरीत परिस्थितियों और मौसम का सामना करते हुए उन्होंने आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली से लोहा लिया। मराठा सेना दोपहर तक जीत के करीब थी, लेकिन एक घटनाक्रम ने युद्ध की दिशा पलट दी। हालांकि, मराठों ने अब्दाली को इतनी क्षति पहुंचाई कि वह अफगानिस्तान लौटने को मजबूर हो गया।

विज्ञापन

फडणवीस ने इस बात पर जोर दिया कि अगर उस समय उत्तर भारत के शासक मराठों के साथ होते, तो आक्रमणकारी कभी भारत की ओर आंख भी नहीं उठा सकते थे। उन्होंने कहा कि एकता से ही सुरक्षा सुनिश्चित होती है, और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटील दानवे, और केंद्रीय युवा एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा देई खड़से ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस ने शौर्य स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीरों को श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र से आए वीर और वीरांगनाओं ने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शौर्य स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटील ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला और शौर्य स्थल के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed