फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahapanchayat of eight villages remained inconclusive, demand for police investigation

Panipat News: आठ गांवों की महापंचायत रही बेनतीजा, पुलिस जांच की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of eight villages remained inconclusive, demand for police investigation
सनौली। मतरौली गांव स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर में अपवित्र वस्तु डालने से आसपास के आठ गांवों के लोगों की बुधवार को सुबह तीसरी बार हुई महापंचायत भी बेनतीजा रही। इससे तीन दिन पहले हुई महापंचायत में समुदाय विशेष के लोगों ने अपने समुदाय के लोगों से इस मामले में जांच पड़ताल करने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी थी। दो दिन बीत जाने पर फिर महापंचायत हुई तो समुदाय विशेष ने पंचायत में कहा कि उन्होंने अपने समाज के लोगों से पूछताछ की, मगर ऐसा घिनोना कार्य करने वाला कोई नहीं मिला। इसके लिए अब पंचायत मामले की जांच पुलिस प्र‎शासन से करवा सकता है। सभी एकजुट होकर पंचायत और पुलिस प्र‎शासन का इस कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत में आए आसपास के लोगों से भूमिया खेड़ा के मंदिर में अपवित्र वस्तु रखने को लेकर सरपंच मतरौली संजय कुमार ने कहा कि सभी पंचायत में लोग गांव में भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से रहें। इसे लेकर पंचायत और गांव के मौजिज लोग चाहते हैं कि खेड़े के मंदिर में अपवित्र वस्तु रखने वालों की अब पुलिस-प्र‎शासन अपने तरीके से जांच पड़ताल करें। असली अरोपी को पकड़कर कार्रवाई करें तो किसी को कोई एतराज नहीं होगा।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार 20 अगस्त को गांव में सुबह भूमिया खेड़ा मंदिर ‎प्रांगण में पूजा करने गए लोगों ने अपवित्र वस्तु देखी थी, जिससे लोगों में तनाव था। गांव में इसे लेकर आसपास के पांच गांवों के लोगों की दो बार पंचायत हो चुकी है। पंचायत में लोगों ने कहा था कि गांव में सभी भाईचारे से रहें और भूमिया खेड़े में अपवित्र वस्तु डालने वाला खुद पंचायत में आए तो गांव में भाईचारा बना रहेगा। पंचायत को गांव के मंदिर में अपवित्र वस्तु डालने वाला आरोपी न मिलने पर अब पुलिस से इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान आसपास के गांव संजोली, रायमाल, आट्टा, भल्लौर आदि के सरपंच व मौजिज लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बापौली थाना एसएचओ अतर सिंह ने कहा कि अब पुलिस और प्र‎शासन गांव के भूमिया खेड़े में अपवित्र वस्तु डालने वाले की तलाश करेगा। गांव के लोग और पंचायत भी इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed