{"_id":"6981120f900bff0bb4022f3d","slug":"made-girl-students-aware-by-running-leprosy-campaign-panipat-news-c-244-1-pnp1007-151607-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुष्ठ रोग अभियान चलाकर छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुष्ठ रोग अभियान चलाकर छात्राओं को किया जागरूक
Tue, 03 Feb 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को कुष्ठ रोग के बारे में बताते स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार। स्रोत : स्कूल
सनौली। स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी वरिष्ठ विद्यालय बापौली में सोमवार को कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्राओं को कुष्ठ रोग के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा। छात्राओं को कुष्ठ रोग को खत्म करने में सहयोग करने के लिए शपथ भी दिलाई गई और कहा कि हमें अपने गांव को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए उसी तरह मिलकर काम करना है जैसे चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों के लिए किया है। इस रोग का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध है। इस मौके पर इस अवसर पर रोहतास कुमार और प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। वहीं सौदापुर गांव में विभाग की तरफ से स्वास्थ्य जांच शिविर किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि व्यक्तियों को सर्दी में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।