फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mad dog injured 10 people in one hour

शहर में पागल कुत्ते का आंतक, तीन कॉलोनियों के दो किलोमीटर क्षेत्र में छात्र, अध्यापक समेत 14 लोगों को किया जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mad dog injured 10 people in one hour
पानीपत। शहर में एक पागल कुत्ता सोमवार को आतंक का सबब बन गया। बौराए कुत्ते ने तकरीबन एक घंटे के दौरान एक के बाद एक 10 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। अध्यापक, छात्र, सेवादार और अन्य लोगों पर कुत्ते के हमले के बाद तीन कॉलोनियोें में खलबली मच गई। किसी को पैर में तो किसी को कमर में दांत से जख्म बनाता कुत्ता कॉलोनी में चक्कर काटता रहा। उसके हमले से कुछ लोगों के शरीर पर एक इंच तक घाव हो गया। इससे हड्डियां नजर आने लगीं। भीड़ ने कुत्ते को घेर कर पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पागल कुत्ते ने सोमवार को दोपहर एक बजे किशनपुरा में सरकारी स्कूल के बाहर खड़े अध्यापक और सेवादार पर हमला कर दिया। सेवादार के हाथ और पैर में काटने के बाद थोड़ी ही दूरी पर स्कूल से घर जा रही 10वीं की छात्रा को काट लिया। इस दौरान उसे बचाने आए एक छात्र पर भी कुत्ते ने हमला बोल दिया। इसके बाद कुत्ते ने एक जूस वाले और कुल्चे-छोले वाले को भी काट कर जख्मी कर दिया। उसके बाद कुत्ता सीधे शास्त्री कॉलोनी पहुंचा। वहां तीन-चार लोगों को काटने के बाद खटीक बस्ती में घुस गया। वहां पर भी दो से तीन युवकों को शिकार बनाया तो सहमे स्थानीय लोगों ने खतरे को भांप कर कुत्ते को घेर कर पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। उधर कुत्ते के हमले में घायल लोगों को अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन के बाद छोड़ दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान का कहना है कि सभी सरकारी अस्पतालों में एआरवी उपलब्ध है। ओपीडी के बाद भी लोगों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

...
पीड़ितों में दिखी कुत्ते की दहशत
शास्त्री कॉलोनी निवासी नरेश ने बताया कि वह किशनपुरा में सरकारी स्कूल में सेवादार की नौकरी करते हैं। दोपहर एक बजे स्कूल से बाहर गणित के अध्यापक राम निवास गोयल से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच कुत्ता आया और शिक्षक के पैर पर काटने लगा। कुत्ते को भगाने लगे तो कुत्ते ने मुझ पर भी हमला कर हाथ और पैर पर काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
रविवार शाम किला थानाक्षेत्र में देखा गया था कुत्ता
सोमवार को अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे दलबीर नगर निवासी भोला राम ने बताया कि रविवार देर शाम करीब आठ बजे सफेद रंग के कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया था। कुत्ता उसके पैर पर हमला कर भाग गया था। आशंका है कि किशनपुरा, शास्त्री कॉलोनी और खटीक बस्ती में हमला करने वाला वही कुत्ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed