{"_id":"69cee2a476a611f673097074","slug":"lord-ram-is-present-in-every-particle-sudhanshu-maharaj-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154815-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कण-कण में विद्यमान हैं श्रीराम : सुधांशु महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कण-कण में विद्यमान हैं श्रीराम : सुधांशु महाराज
विज्ञापन
पानीपत। सुधांशु महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम कण-कण में विद्यमान हैं। हमारी प्रभात राम से शुरू होती है। बारिश हो तो राम बरस गया, पुत्र चाहिए तो राम जैसा, भाई-भाई की जोड़ी भी राम-लक्ष्मण जैसी होनी चाहिए। यही नहीं समाज में भी कई उदाहरण दिए जाते हैं।
भगवान श्रीराम ऐसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम नहीं कहलाए जाते हैं। उन्होंने ये उद्गार शिवाजी स्टेडियम में आयोजित विराट सनातन भक्ति सत्संग में पहले दिन कहे। इससे पहले सत्संग का आगाज 108 सुहागिनों द्वारा सिर पर कलश धारण कर किया गया।
कलश यात्रा रामलाल चौक से शुरू की। सुधांशु महाराज ने खुली जीप से कलश यात्रा में नगरवासियों को आशीर्वाद दिया। यहां पुष्पवर्षा व शाल ओढ़ाकर महाराज का स्वागत किया। महाराज ने पंडाल में पूरी संगत को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर सनातन भक्ति सत्संग का शुरू होना अपने आप में अद्वितीय है। मेयर कोमल सैनी और कार्यक्रम अध्यक्ष अविनाश पालीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्संग का शुभारंभ किया।