फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra will be taken out with great pomp on June 27

Panipat News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 27 जून को धूमधाम से निकाली जाएगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra will be taken out with great pomp on June 27
पानीपत। हर साल की तरह इस साल भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। सोमवार को जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी की सहमति से तय हुआ कि आगामी 27 जून को धूमधाम से श्री जगन्नाथ भगवान की यात्रा निकाली जाएगी और इससे एक दिन पहले 26 जून को मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ मंदिर के आचार्य राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले 130 साल से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। इस साल 27 जून को भगवान जगन्नाथ की 131 वीं रथयात्रा धूमधाम से मंदिर के प्रांगण से निकाली जाएगी। 25 जून बुधवार को झंडे की रस्म स्वामी भूला नंद महाराज भिक्षु द्वारा की जाएगी और शाम को हरिनाथ संकीर्तन किया जाएगा। रथयात्रा से एक दिन पहले 26 जून वीरवार को सुबह मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा और शाम को भगवान जगन्नाथ का संकीर्तन किया जाएगा। अगले दिन 27 जून शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर प्रदीप तायल, दलीप गुप्ता, योगेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, गौरव, कमल कंसल, सुरेंद्र गुप्ता, सन्नी, लाल चंद तायल, जयपाल, दिव्या मितल, गुलशन कंसल और दिनेश मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed