{"_id":"57eeb2494f1c1bcc09574ae8","slug":"loot-panipat-haryana-cantenar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर को लूटने वाले पांच आरोपियों को गांव भोड़वाल माजरी के पास से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर को लूटने वाले पांच आरोपियों को गांव भोड़वाल माजरी के पास से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सीआईए वन पानीपत ने हाईवे पर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के कंटेनर से करीब सात लाख का सामान लूट के पांच आरोपियों को धर दबोचा है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सीआईए-वन द्वारा पकड़े गए पांच आरोपियों से हाईवे पर कंटेनर लूट की अन्य कई वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों ने 11 सितंबर को गांव मच्छरौली के पास दिल्ली की एक ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी के कंटेनर के चालक को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक चाकू व दो डंडे बरामद किए हैं।
सीआईए-वन प्रभारी अजय कुमार ने शुक्रवार को सेक्टर-18 स्थित थाने में लूट की वारदात का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि वीरवार रात को सीआईए-वन की टीम समालखा के पास गश्त कर रही थी। उनको सूचना मिली कि गांव भोड़वाल माजरी मोड़ पर कुछ युवक लूट की योजना बना रहे हैं। उन्होंने तुरंत एक टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना किया। कुछ युवक एक कमरे में वाहनों को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस की टीम ने चुपचाप उनकी योजना को सुनने के बाद छापा मारकर दबोच लिया। पांचों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक गोली, एक चाकू व दो डंडे बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पांचों आरोपियों की पहचान बिजेंद्र, पंकज, आकाश, निवासी गांव बिजवासन, दिल्ली, जयकुंवार निवासी गांव वजीरपुर, झज्जर व हेमंत निवासी अंबेडकर नगर, दिल्ली के रूप में की।
पांचों बदमाशों ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में ही अपने तीन साथियों अमित निवासी गांव ढांसा, नजभगढ़ और सोनू व विजय निवासी मंगलापुरी, दिल्ली के साथ मिलकर 11 सितंबर को गांव मच्छरौली के पास दिल्ली की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कंटेनर लूटने की वारदात को कबूला। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 11 सितंबर को दिल्ली स्थित करनाल बाईपास से ऑन लाइन कंपनी के कंटेनर का पीछा किया था। वे दो कारों में सवार होकर समालखा तक कंटेनर का पीछा करते हुए पहुंचे। उन्होंने गांव मच्छरौली के पास कंटेनर को रुकवाकर चालक को बंधक बना लिया और कंटेनर में लोड करीब सात लाख रुपये के मोबाइल फोन लूट लिए थे। वे सब मोबाइल लूटकर अलग-अलग जगहों पर फरार हो गए थे। वे सब वीरवार को पानीपत में एक और वाहन को लूटने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
कंपनी में लोडिंग करने वाले ने दी थी जानकारी
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के कंटेनर को लूटने में अहम भूमिका कंपनी में ही कंटेनर में सामान लोड करने वाले सोनू ने निभाई थी। सोनू ने ही बिजेंद्र व उसके अन्य साथियों को कंटेनर के बारे में जानकारी दी थी। सोनू से जानकारी मिलने के बाद बिजेंद्र अपने साथियों के साथ मिलकर करनाल बाईपास पर खड़ा हो गया। आरोपियों ने दो कारों में सवार होकर कंटेनर का पीछा कर मच्छरौली के पास कंटेनर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
सबसे अपने-अपने कमरों में छुपाए थे मोबाइल
मच्छरौली व गन्नौर के पास कंटेनरों से मोबाइल फोन लूटने के बाद आरोपियों ने आपस में मोबाइल फोन का बंटवारा कर लिया था। आरोपी पंकज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका आगरा के यमुना एंक्लेव क्षेत्र में किराए का कमरा है। उसने मोबाइल फोन अपने कमरे में छुपाए हैं। जयकुंवार ने वजीरपुर गांव, हेमंत ने आगरा की न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, बिजेंद्र ने गांव बेरी व आकाश ने दिल्ली स्थित अपने कमरों में मोबाइल फोन छिपाए है।
चार दिन पहले गन्नौर के पास कंटेनर लूटा
पांचों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चार दिन पहले गन्नौर के पास कंटेनर लूटने की वारदात को भी कबूल किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने रविवार को गन्नौर के पास एक कंटेनर रुकवाकर चालक को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लाखों रुपये के मोबाइल फोन, कपड़े व जूते लूट लिए थे। वह मोबाइल फोन लूटने के बाद दिल्ली फरार हो गए थे।
टैक्सी चालकों से बने लुटेरे
सीआईए-वन प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हाईवे पर लूटपाट करने वाले सभी आरोपी दिल्ली में किराए पर टैक्सी चलाते हैं। टैक्सी चलाते वक्त सभी आरोपियों की एक दूसरे के साथ जान पहचान हुई। सभी जल्द अमीर बनना चाहते थे और हाईवे पर वाहन चालकों से लूटपाट करने की साजिश रची और कई वारदातों को अंजाम भी दिया।