फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Locked and shackled the teenager's feet

Panipat News: किशोरी के पैरों में ताला लगाकर बांधी बेड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Locked and shackled the teenager's feet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कैथ माजरी में एक किशोरी के पैरों में इसलिए बेड़ियां लगाई गई ताकि किशोरी कहीं चली न जाए। कुछ समय से प्रवासी परिवार किशोरी को बेड़ियां से बांधकर रखता है, जिसके कारण किशोरी के पैरों पर निशान भी बन गए हैं।
किशोरी की इस अवस्था के बारे में जानकारी मिलने पर शहर की वंदे मातरम् दल संस्था ने लुधियाना की मनुख्ता दी सेवा सब तो वड्डी सेवा सोसाइटी को सूचित किया ताकि बच्ची को रेस्क्यू किया जा सके। बुधवार को बच्ची को वंदे मातरम् दल टीम रेस्क्यू कर लुधियाना लेकर जाएगी। वंदे मातरम् दल के संस्थापक भरत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को परिवार बेड़ियों से बांधकर रखता है। कई बार यह किशोरी घर से लापता हो चुकी है और लोग भी उसके साथ अशोभनीय व्यवहार कर चुके हैं। भरत ने बताया कि बच्ची कई वर्ष पूर्व तीसरी मंजिल से गिर गई थी। इस वजह से उसके सिर में गहरी चोट लगने से यह दिक्कत आई। अब यह करीब 16 वर्ष की हो गई है।
विज्ञापन

यह किशोरी रात में कई बार घर से लापता हो चुकी है। इस कारण परिवार किशोरी को बेड़ियों से बांधकर रखता है। उन्होंने बताया कि इस किशोरी को लुधियाना सोसाइटी में ले जाया जाएगा और वहां उसका उपचार किया जाएगा। भरत ने बताया कि संस्था छावनी से एक बच्चे को भी रेस्क्यू करेगी। इसकी उम्र भी करीब 16 वर्ष का है जो मोबाइल का आदी है। इस वजह से बच्चे का रेस्क्यू किया जाएगा और वहां उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed