फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lizard found in civil hospital's food, four people fell ill

सिविल अस्पताल के खाने में मिली छिपकली, चार लोग हुए बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lizard found in civil hospital's food, four people fell ill
पानीपत। सिविल अस्पताल में मरीज को रोटी के ऊपर मिली छिपकली। - फोटो : Panipat
पानीपत। सिविल अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली दाल में मंगलवार को छिपकली निकली। दाल खाने से दो मरीजों और दो तीमारदारों की तबीयत बिगड़ गई। जनरल वार्ड के डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भेजा और सिक्योरिटी गार्ड को सतर्क कर अन्य मरीजों को दाल परोसने से रोक दिया।
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और दाल खाने वाले मरीजों, तीमारदारों का हालचाल लिया। डॉक्टरों ने दाल खाने वाले मरीजों को उल्टी कराई। इसके बाद पीएमओ ने जनसेवा दल की रसोई में जाकर खाने को देखा। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जन सेवा दल को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

जन सेवा दल की ओर से दोपहर करीब दो बजे मरीजों और तीमारदारों को खाने में दाल, रोटी और चावल दिया गया। तीसरी मंजिल पर बुखार से पीड़ित कश्यप कॉलोनी निवासी केला देवी भर्ती हैं। उनकी भतीजी कोमल ने जन सेवा दल से खाना लिया। खाना खाते वक्त उसकी दाल में मृत छिपकली मिली। उसने स्टाफ नर्सों को इसकी सूचना दी। नर्सों ने डॉक्टरों एवं पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर को जानकारी दी। जिन वार्डों में खाना दिया जा रहा था, वहां परोसे जाने से रोका गया और जिन्हें खाना दिया जा चुका था, उन्हें खाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोमल एवं केला देवी साथ ही कश्यप कॉलोनी निवासी रोशनी और गांव रेरकलां निवासी लव शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। इन सभी को चक्कर के साथ उल्टी आने लगी। डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कर इलाज शुरू किया। बीपी की जांच की गई। इनमें से केला देवी एवं रोशनी का बीपी कम मिला। खाना खाने वाले 20 लोगों को डॉक्टरों ने फिलहाल अपनी निगरानी में रखा है।
बर्तन में हो सकती है छिपकली
खाना हमने भी खाया है, हमारे ड्राइवर ने भी खाया है। हमारे खाने में छिपकली नहीं थी। हो सकता है कि लोगों के बर्तनों में छिपकली हो। खाना खाने से किसी की तबीयत नहीं बिगड़ी है। इस बात को जान बूझकर मुद्दा बनाया गया है। हमारे खाने की उपायुक्त भी प्रशंसा कर चुके हैं। हम 35 साल से अस्पताल में लोगों को नि:शुल्क खाना वितरित कर रहे हैं। - डॉ. चमन गुलाटी, महासचिव जन सेवा दल

मामले की की जा रही है जांच
खाने में छिपकली मिलने की सूचना पर इमरजेंसी वार्ड में गया था। मरीजों और लोगों से पूछताछ की। जन सेवा दल की रसोई का भी निरीक्षण किया। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल

पानीपत। सिविल अस्पताल में उपचराधीन रोशनी।

पानीपत। सिविल अस्पताल में उपचराधीन रोशनी।- फोटो : Panipat

पानीपत। सिविल अस्पताल में उपचराधीन कोमल।

पानीपत। सिविल अस्पताल में उपचराधीन कोमल।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed