फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Live Suicide: Hanged after quarrel with girlfriend

वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद दो बच्चों के पिता ने वीडियो रिकार्डिंग चालू कर लगाया फंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Live Suicide: Hanged after quarrel with girlfriend
बत्रा कॉलोनी में दो बच्चों के पिता ने वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद वीडियो रिकार्डिंग चालू की और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के पास से गुजर रहे पड़ोसी युवक ने उसे फंदे पर झूलता देखा तो खिड़की तोड़ दी। भीतर घुसकर फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि एक युवती से वीडियो कॉल पर झगड़ा होने के बाद उसने ही फांसी लगाने के लिए उकसाया था। उधर, इस बीच घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

मूलरूप से बंगाल निवासी जाफर (25) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बत्रा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। जाफर पत्नी के साथ एक फैक्टरी में काम करता था। इस बीच वहां काम करने वाली एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई। बुधवार को जाफर फैक्टरी नहीं गया लेकिन उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ फैक्टरी चली गई। जाफर के भाई नूरदीन ने बताया कि वह भी पास के एक कमरे में रहता है, बुधवार को वह भी फैक्टरी चला गया था। बताया कि शाम एक पड़ोसी ने कॉल कर जाफर के फांसी लगाने की सूचना दी। वह जाफर की पत्नी और बच्चों को लेकर घर पहुंचा। उनकी नजर पास की मेज पर रखे फोन पर गई। उसमें वीडियो रिकार्डिंग चल रही थी। वीडियो चेक की तो उसमें जाफर फंदा लगाता दिखा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड पर मामला दर्ज करने की मांग
नूरदीन ने बताया कि फंदा लगाने से पहले जाफर ने फैक्टरी में काम करने वाली लड़की को वीडियो कॉल की थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद ही जफर ने फांसी लगा ली। आरोप है कि युवती ने उसे जान देने के लिए उकसाया। मांग की कि युवती पर मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरदीन की लिखित शिकायत पर 174 की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है, जो भी पहलू निकलकर सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। - कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed