{"_id":"67bce4b34e01812d5606be96","slug":"liquor-bottles-looted-by-vandalism-panipat-news-c-244-1-pnp1003-132722-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तोड़फोड़ कर लूटी शराब की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तोड़फोड़ कर लूटी शराब की बोतलें
विज्ञापन
पानीपत। बदमाशों ने सिवाह गांव के बस स्टैंड के पास स्थित शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर शराब की बोतलें लूट ली। बदमाशों ने पांच शराब की बोतलें तोड़ भी दी। आरोपी यहां से डीवीआर भी चोरी कर ले गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी शिवम ने बताया कि वह हाल में सिवाह बस स्टैंड के पास किराए पर रहता है। वह शराब ठेकेदार राजू के सिवाह स्थित शराब ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता है। उसके साथ शराब ठेके पर उसके गांव का आशीष भी काम करता है।
रविवार रात नौ बजे वह और आशीष शराब ठेके पर काम कर रहे थे। इसी वक्त एक बोलेरो गाड़ी आई। शराब ठेके पर दो युवक उतरकर आए। इन्होंने आते ही उधार में शराब मांगी। उसने शराब देने से इंकार कर दिया। दोनों युवक शराब ठेके के अंदर घुस आए। आते ही इन्होंने उनके साथ मारपीट व गाली गलौज की। उसने ठेके से भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
उसने झाड़ियों में छुपकर देखा तो दो व्यक्ति शराब की बोतल लेकर गाड़ी में बैठ रहे थे। दो पहले से गाड़ी में बैठे थे। इनमें एक सिवाह गांव का दीपक नाम का युवक भी था। उसने इसकी सूचना दूसरे शराब ठेकेदार अकरम को दी। अकरम शराब ठेके पर पहुंचा और उसका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया और इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस में दी।