{"_id":"67fad6df37a28cbef00e17fb","slug":"liquor-being-smuggled-hidden-in-blankets-caught-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135180-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कंबल में छुपाकर भेजी जा रही शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कंबल में छुपाकर भेजी जा रही शराब पकड़ी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पानीपत से गुजरात भेजे जा रहे कंबलों की आड़ में शराब की तस्करी का खेल सामने आया है। गुजरात भेजे जा रहे पांच बोरों से कंबलों के बीच रखी 72 बोतल अंग्रेजी शराब और 48 बोतल बीयर बरामद की गई।
बोरों को एक फर्म के फर्जी बिल पर गुजरात भेजे जा रहे थे। जिस फर्म के नाम पर फर्जी बिल तैयार किया गया था उसके मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद कमल चुग नाम के व्यक्ति के खिलाफ थाना चांदनी बाग में केस दर्ज कर लिया।
यमुना एनक्लेव के विपिन क्वातरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एरिजोना हैंड फैब के नाम से फर्म है। वह हैंडलूम का काम करता है। वीरवार को उसके पास सूचना आई कि उसकी फर्म के नाम के बिल पर ट्रांसपोर्ट से सामान गुजरात भेजा जा रहा है। जिसके बाद वह तुरंत ट्रांसपोर्ट पर पहुंचा तो देखा कि उसकी फर्म के नाम पर बिल बने थे। फर्म के मालिक ने पुलिस काे इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
फर्जीवाड े़़की सूचना पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने सभी बोरों को कब्जे में लेकर जांच की। पूछताछ में सामने आया कि यह बोरे कपिल चुघ निवासी अमर भवन पानीपत के कहने पर ट्रांसपोर्ट पर पहुंचाए थे। पुलिस ने कपिल को फोन कर बुलाया तो वह काफी देर तक नहीं पहुंचे। इसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। काफी इंतजार के बाद जब कपिल नहीं आया तो इसकी सूचना एक्साइज इंस्पेक्टर को दी गई।