फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Light rain beneficial for wheat crop

Panipat News: हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Light rain beneficial for wheat crop
पानीपत। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मौसम ने सोमवार को एक साथ करवट ली। हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। इससे किसानों ने राहत महसूस की। सुबह करीब सात बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। इसराना व मतलौडा क्षेत्र में बारिश कुछ तेज हुई। बारिश से अधिकतम तापमान एक साथ पांच डिग्री कम हो गया।
विज्ञापन

सोमवार का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की तेज रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इस मौसम की बारिश गेहूं की फसल पर सोना बनकर बरसी।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। रविवार शाम को ही आसमान में बादल छा गए थे। सोमवार सुबह बादल गहरा गए। सुबह सात बजे ही हल्की बारिश शुरू हो गई। यह करीब नौ बजे तक चली। इसके बाद दिनभर कई बार रुक-रुक बूंदाबांदी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिसके चलते ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री घटकर 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान कुछ बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान होगा। बुधवार और वीरवार को न्यूनतम तापमान पांच और छह डिग्री पर आ सकता है। कृषि विभाग के अनुसार जिला में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल का उत्पादन होता है। किसान अगैती फसल की पहली सिंचाई कर चुके हैं। कुछ किसान इसमें दूसरी सिंचाई की तैयारी में हैं। इस समय बारिश होना गेहूं की फसल के लिए सबसे फायदेमंद है। किसान राजबीर और इंद्र सिंह ने बताया कि वे अपने खेतों में गेहूं की फसल की सिंचाई करने की तैयारी में थे। इस समय हल्की बारिश आने से एक सिंचाई का काम पूरा हो गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल फुटाव पर है। गेहूं की फसल के लिए बारिश खाद का काम करेगी। इससे दीमक भी खत्म होगी। किसान इस समय ट्यूबवेल से सिंचाई न करें। मौसम साफ होने के बाद जरूरत के अनुसार सिंचाई करें। इसके अलावा खरपतवारनाशक का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed