फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Light drizzle brings relief, further rain expected

Panipat News: हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत, आगे बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle brings relief, further rain expected
पानीपत। सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई लेकिन दिनभर हवा की रफ्तार कम होने से वातावरण में उमस बनी रही। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार लगातार तीन दिन बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

प्री मानसून ने रविवार को दस्तक दी है। कुछ क्षेत्रों में ही सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दोपहर के समय मध्यम धूप निकलने से वातावरण में उमस बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। उग्राखेड़ी निवासी किसान दिलबाग मलिक ने बताया कि सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिली लेकिन हवा की रफ्तार कम होने व मध्यम धूप निकलने से दोपहर के बाद उमस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय की बारिश धान की रोपाई के लिए फायदेमंद साबित होगी। धान की फसल की रोपाई करने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है इसलिए किसान तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग हल्की बूंदाबांदी होने से सचेत हो गया है क्योंकि बारिश होने से जगह-जगह पर पानी इकट्ठा हो जाता है। जिनमें मच्छर पैदा होते हैं और मलेरिया-डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जून माह में ही मलेरिया-डेंगू जागरूकता अभियान शुरू किया जा चुका है।टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं। ताकि लोगों को मलेरिया-डेंगू की चपेट में आने से बचाया जा सके।

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष ने बताया कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार लगातार तीन दिन बारिश की संभावना है। वीरवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed