फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Light did not come in Gangaram Colony, Harinagar for four days, people are in bad condition in summer

वार्ड नंबर 25 की गंगाराम कॉलोनी, हरिनगर में चार दिन से नहीं आई लाइट, गर्मी में लोगों का बुरा हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Light did not come in Gangaram Colony, Harinagar for four days, people are in bad condition in summer
वार्ड नंबर-25 के अंतर्गत आनी वाली गंगाराम कॉलोनी, हरिनगर में करीब 150 घरों में पिछले चार दिन से बिजली नहीं है। यहां पर जिस ट्रांसफार्मर से लाइन सप्लाई चालू रहती थी, वह चार दिन पहले ही जल चुका है। अब तक बिजली निगम इस खराब ट्रांसफार्मर को बदल नहीं सका है। जिससे गर्मी के इस मौसम में लोगों का बुरा हाल हो चुका है। स्थानीय लोग बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर पर सैकड़ों बार फोन कर चुके हैं। वहीं, निगम को लिखित में भी शिकायत दी जा चुकी है। इसके बाद भी लाइट सप्लाई चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी दीपक ने बताया कि चार दिन पहले हुई बारिश की वजह से लाइन में फॉल्ट आया था। जिस वजह से ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद से पूरे एरिया की लाइन बंद पड़ी है।
विज्ञापन

पीने के पानी तक के पड़े लाले
बिजली न आने के कारण सरकारी ट्यूबवेल न चलने से एरिया में पीने के पानी तक नहीं है। दूसरे पंप से वाटर सप्लाई आती है, जिसे लोग बिजली न होने की वजह से अपनी मोटर चला कर भर नहीं पा रहे हैं। लोगों को करीब सौ मीटर दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात तक चालू करने का दिया आश्वासन
स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने निगम के वेबसाइट पर भी की है। यहां के हेल्पलाइन नंबर पर बातचीत की गई तो उन्होंने बुधवार शाम तक ही ट्रांसफार्मर बदलवाने और लाइन चालू करवाने का आश्वासन दिया है।
करवाएं दुरुस्त : भट्ट
इस बारे में निगम अधिकारियों को बता दिया गया था। बुधवार शाम या रात तक बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी। मौके पर निगम कर्मचारी इसी काम पर भी लगे हुए हैं।
-दुष्यंत भट्ट, पार्षद वार्ड 25 एवं सीनियर डिप्टी मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed