फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Library is the center of research

Panipat News: ज्ञान और अनुसंधान का केंद्र है पुस्तकालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Library is the center of research
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में कॉलेज लाइब्रेरी द्वारा विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तकालय को ज्ञान और अनुसंधान का केंद्र बताया गया। इसमें एमए अंग्रेजी, बीए द्वितीय (ऑनर्स), बीए तृतीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि यह वर्कशॉप शृंखला विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। इससे उन्हें अपने अध्ययन और शोध कार्य के लिए पुस्तकालय संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने की प्रेरणा मिली। पुस्तकालय केवल किताबों तक सीमित नहीं है बल्कि यह ज्ञान और अनुसंधान का केंद्र है। आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक और आधुनिक पुस्तकालय संसाधनों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है और उनके शैक्षणिक विकास और शोध में रुचि बढ़ाने के लिए ऐसी वर्कशॉप्स नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। वर्कशॉप शृंखला के रिसोर्स पर्सन एवं कॉलेज लाइब्रेरियन डॉ. प्रवीन कुमार ने विद्यार्थियों को लाइब्रेरी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी और विद्यार्थियों को न केवल पारंपरिक पुस्तकालय सेवाओं से अवगत कराया बल्कि डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की दिशा में भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंटरनेट और डिजिटल तकनीक के कारण पुस्तकालय संसाधनों तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक सरल हो गई है। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के बारे में बताया कि यह प्लेटफॉर्म छात्रों को हजारों डिजिटल संसाधनों तक पहुंच प्रदान करता है। उन्होंने ई-बुक्स, ई-जर्नल्स और ऑनलाइन डेटाबेस के उपयोग पर विशेष जोर दिया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई बल्कि उन्हें हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी प्रदान की गई। जिससे वे पुस्तकालय संसाधनों का कुशलता से उपयोग कर सकें। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से डॉ. नीलम, डॉ. निधि, प्रिया सदाना, कॉमर्स विभाग से माधवी व रेखा शर्मा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed