फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Less trust in educated candidates

पढ़े लिखे उम्मीदवारों पर भरोसा रहा कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Less trust in educated candidates
पानीपत। पंचायत चुनाव में सरंपच पर खड़े उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों पर ग्रामीणों का भरोसा कम ही रहा। एमटेक, एमफिल, एमबीए, एलएलएम और एमएसडब्ल्यूए तक पढ़े उम्मीदवारों को नकार दिया गया। कुछ ही उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार जीत सके।
विज्ञापन

जिले की 178 ग्राम पंचायतों में मात्र 12 ही उच्चा शिक्षा प्राप्त प्रत्याशी अलग-अलग गांव से चुनाव मैदान में थे। इनमें एक एमई-एमटेक, एक एलएलएम, तीन एमबीए, एक एमएड, दो एमफिल, एक बीई-बीटेक, दो मास्टर ऑफ सोशल वर्क और एक के पास आईटी में डिप्लोमा था जबकि इनमें से जीते मात्र चार ही। जिन उच्चा शिक्षा प्राप्त को जीत मिली उनमें गांव काबड़ी से एमई-एमटेक सोनू विजयी रहे। गांव डाहर से एमबीए मोनू नांदल, गांव फरीदपुर से एमबीए अनुप्रीत और महमदपुर से एमफिल किरणदीप कौर विजेता रहीं। बाकी आठ उच्चा शिक्षा प्राप्त प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। इनके अलावा मैदान में 15 प्रत्याशी स्नातकोत्तर, 27 प्रत्याशी स्नातक और 28 प्रत्याशी बीए पास के साथ ही एमएसी, एमकॉम, बीएससी पास भी कई प्रत्याशी थे, जिन्हें जीत नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed