फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Less fogging in wards, 195 villages waiting

Panipat News: वार्डों में हुई कम फॉगिंग, 195 गांव इंतजार में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Less fogging in wards, 195 villages waiting
पानीपत। जिले भर में बढ़ते डेंगू व मलेरिया के खतरे को देखते हुए नगर निगम पिछले करीब एक माह से शहर में नौ मशीनों के साथ फॉगिंग करवा रहा है। जोकि अपर्याप्त हैं। शहर में 26 वार्डों में कम से कम एक एक मशीन वार्ड वाइज होनी चाहिए। दूसरी ओर ग्रामीण अंचल में पंचायती राज तोेेेेेेेेेेेेेेेेेे इन मशीनों ओर फॉगिंग से बिल्कुल अछूता है। जिसकी वजह से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में तालमेल की कमी बताई जा रही है। हालांकि कई बर पंचायतों और जिला परिषद के सदस्यों को फॉगिंग मशीनें दी जा चुकी हैं। बावजूद अब तक ग्रामीण एरिया में फॉगिंग नहीं हो पा रही है। जिले में 195 गांव में से आधे से ज्यादा गांव तो ऐेसे हैं जिनमें एक अरसे से फॉगिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में अब डेंगू के तीन व मलेरिया के दो केस हो चुके हैं। इस खतरे के बीच प्रशासन की ओर से बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। प्रशासन के पास डेंगू के डंक पर प्रहार के लिए 95 फॉगिंग मशीनें हैं , इनमें से 40 मशीनें खराब हैं। नगर निगम की 20 में से 11 व जिला पंचायती राज विभाग की 75 में से 34 फॉगिंग मशीनें खराब हैं। डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया ने हाल में अधिकारियों की बैठक लेकर प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डालने के निर्देश दिए थे लेकिन इन निर्देशों पर काम नहीं हुआ। शहर में लगभग एक हजार प्लॉटों में पानी जमा है, जिसमें डेंगू का लार्वा उत्पन्न होने का भय है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं। सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फॉगिंग के लिए पांच पांच किलो दवा भी भिजवाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। बुखार से ग्रस्त लोगों की स्लाइड बनाई जा रही है। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डेंगू व मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की स्लाइड जिला नागरिक अस्पताल में भेजी जाए। यहां जांच के बाद ही डेंगू व मलेरिया के मरीजों को कंफर्म मरीज मांगा जाएगा। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन, पंचायती राज, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों और दवाई पर पूरी तरह से निर्भर करता है। विभाग के निर्देशों पर ही जिले में फॉगिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
इस बारे नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल का कहना है कि वे पिछले एक माह से शहर के अलग अलग एरिया में लगातार फॉगिंग करवा रहे हैं। हाल ही में हाली पार्क, शिवाजी स्टेडियम, मॉडल टाउन, एजेंल मॉल, परशुराम धर्मशाला, लाल टंकी मार्केट और आठ मरला में फॉगिंग कराई गई है। शहर में जहां से भी फॉगिंग करवाने की मांग होती है वहां कर्मचारी भेजकर तुंरत फॉगिंग करवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed