फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Leprosy patients will be searched from house to house

Panipat News: घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Leprosy patients will be searched from house to house
पानीपत। जिले में 13 मई से कुष्ठ रोग खोज अभियान शुरू होगा। यह 14 दिन तक 26 मई तक चलेगा। इसको लेकर बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बैठक में सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को अभियान के बारे में दिशा निर्देश दिए। डिप्टी सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को कुष्ठ रोग खोज के बारे में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 400 टीमों का गठन किया गया है। ये दो सदस्यीय टीम होगी। इसमें एक पुरुष व एक महिला कर्मचारी होगी। जिले भर में घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा। कुष्ठ रोगियों को चिह्नित कर उनका नागरिक अस्पताल में इलाज होगा। टीमों की निगरानी के लिए 165 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। ये टीमों को जिले के लगभग तीन लाख घरों में दस्तक देंगी। जिले में फिलहाल कुष्ठ रोग के लगभग 65 रोगी हैं। इनमें से 12 रोगी ऐसे हैं जो कुष्ठ रोग के कारण विकलांग हो चुके हैं।
विज्ञापन



बॉक्स
ये हैं कुष्ठ रोग के लक्षण :

चमड़ी पर दाग, उस स्थान का सुन्न रहना।

जलन, चुभन व दर्द का अहसास कम होना।

हाथ, पैरों व आंखों से कम कमजोरी।

बॉक्स

टीमें पूछेंगी यह सवाल



- घर के मुखिया का नाम और कुल सदस्यों की संख्या।



- क्या प्रवासी या उसी क्षेत्र के निवासी हैं।



- क्या परिवार के किसी सदस्य को किसी प्रकार का कोई त्वचा रोग है, जैसे सफेद या लाल रंग का कोई धब्बा।



- दाग अगर है तो कितने समय से दाग है।



- क्या शरीर के दाग वाले हिस्से पर किसी प्रकार का कोई सुन्नपन।



- क्या शरीर के उस हिस्से पर बार-बार ऐसे धब्बे का होना।



- क्या किसी प्रकार की और कब से कोई दिव्यांगता है।



- क्या दाग, सुन्नपन के लिए किसी प्रकार का कोई उपचार लिया गया है।



- क्या किसी और प्रकार, लंबे समय से खांसी, पीलिया है।



- क्या किसी अन्य सदस्य को इस प्रकार का त्वचा रोग है।



वर्जन-

जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि कुष्ठ रोग बड़ी चिंता है। जितने विश्व में कुष्ठ रोगी हैं, उनका 90 प्रतिशत भारत में है। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय भी इसको लेकर गंभीर है। ये अभियान 13 से 26 मई तक चलेगा। प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जाएगी। रोगियों को चिह्नित कर उनका नागरिक अस्पताल में इलाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed