Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Leopard enters stadium in Hathwala village; panic among villagers

Panipat News: हथवाला गांव के स्टेडियम में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters stadium in Hathwala village; panic among villagers
हथवाला गांव में दिखाई दिया तेंदुआ। ग्रामीण
समालखा। हथवाला गांव के खेतों में पिछले पांच दिनों से तेंदुए का आतंक है। अब तेंदुआ खेतों से निकलकर गांव के स्टेडियम तक पहुंच गया है। वीरवार शाम गांव से करीब एक किलोमीटर दूर देहरा रोड स्थित स्टेडियम में खेलने जा रहे बच्चों ने गेट के पास तेंदुए को देखकर उसकी तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। इसके बाद बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ गन्ने के खेतों में घुस गया। लगातार तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है। वहीं, प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त से मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

हथवाला गांव निवासी ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि दीपक त्यागी, गौरव अरुण त्यागी, बिजेंद्र, सुनील त्यागी, राकेश कुमार, कुलदीप त्यागी और दीपक ने बताया कि पिछले पांच दिनों से तेंदुआ गांव के खेतों में घूम रहा है। सोमवार को खेतों में दो किसानों का तेंदुए से आमना-सामना हुआ था। इसके बाद लगातार किसान तेंदुए को देख रहे हैं। वीरवार सुबह भी चार किसान गाड़ी में सवार होकर खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ उनकी गाड़ी के आगे आकर खड़ा हो गया। तेंदुए को देखकर घबराए किसान तुरंत गाड़ी वापस मोडकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में तेंदुए की मौजूदगी से किसानों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। एक तरफ किसान तेंदुए के डर से खेतों में जाने से कतरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गेहूं की बिजाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों के सामने खेतों में काम करने की मजबूरी भी है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों से लगातार तेंदुआ दिखाई देने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्राची के पिता एवं प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के स्टेडियम में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ जिला उपायुक्त से मिलकर तेंदुए को पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि वीरवार को भी खेतों में तेंदुआ होने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। सरकारी कार्य में व्यस्त होने के चलते शनिवार को तेंदुए को पकड़ने या अन्य उचित कार्रवाई के लिए कदम उठाए जाएंगे।

हथवाला गांव में दिखाई दिया तेंदुआ। ग्रामीण

हथवाला गांव में दिखाई दिया तेंदुआ। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed