फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Leopard died after being hit by an unknown vehicle

Panipat News: तेंदुए की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Leopard died after being hit by an unknown vehicle
समालखा। जीटी रोड स्थित 70 माइल स्टोन ढाबे के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक तेंदुए की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वन्य एवं प्राणी विभाग की टीम रात को मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तेंदुए के शव को हटाकर पशु अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

वन्य एवं प्राणी विभाग शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगा। वहीं जीटी रोड पर तेंदुआ आने पर लोग चिंता में हैं।
वन्य एवं प्राणी विभाग के अधिकारी सचिन त्यागी ने बताया कि उनको शुक्रवार देर शाम को एक तेंदुए की जीटी रोड मौत होने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि 70 माइल स्टोन ढाबे से कुछ आगे तेंदुआ सर्विस लेन पर चल रहा था। वह अचानक जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच लगाई ग्रिल पर चढ़ने लगा। वह ग्रिल से टकराकर जीटी रोड पर गिर गया।
विज्ञापन

इसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए के शव को शवगृह में रखवा दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जीटी रोड पर तेंदुए को देखकर लोग घबरा गए। पट्टीकल्याणा गांव के नीरज ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद तेंदुआ करीब 10 मिनट तक पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed