{"_id":"666f7e8c868a7c0922082e68","slug":"leopard-caught-after-four-days-panipat-news-c-244-1-pnp1003-119693-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चार दिन बाद पकड़ में आया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चार दिन बाद पकड़ में आया तेंदुआ
विज्ञापन
पानीपत। पिछले एक सप्ताह से यमुना तटीय क्षेत्र में तेंदुए का खौफ रविवार दोपहर को खत्म हुआ। तेंदुआ नवादा और पत्थरगढ़ के खेतों से होते हुए शनिवार को भैंसवाल गांव के खेतों में छाजपुर बाइपास पर ड्रेन के किनारे पहुंच गया था। वह दो दिन में तीन बार ग्रामीणों को दिखाई दिया। वन विभाग की टीमें ड्रोन से भी तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से वन विभाग की टीम को सफलता नहीं मिल रही थी। टीम ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी थी।
तेंदुआ शनिवार सुबह ही ड्रेन नंबर दो छाजपुर बाइपास के पास पहुंच गया था। वह बार बार झाड़ियों में छुप रहा था। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे भैंसवाल गांव निवासी किसान रमेश व मोहित को तेंदुआ सीवरेज पाइप में घुसते हुए दिखाई दिया। उन्होंने अपने मोबाइल में तेंदुए की वीडियो भी बना ली। वन विभाग व सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को यह वीडियो दिखाई गई। इसके बाद प्रशासन अलर्ट पर आ गया था। पानीपत वन विभाग के अधिकारियों ने रोहतक रेंज के वन अधिकारी को इस बारे में बताया। रोहतक से विजडन वाइल्ड ऑफिसर राजीव गर्ग अपनी रेस्क्यू टीम को लेकर रविवार दोपहर पौने दो बजे पानीपत पहुंचे। पौन घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ पकड़ा गया। तेंदुआ नर था और उम्र चार से पांच साल के बीच थी।
बॉक्स
ट्रांक्युलाइजर गन से तीन फायर कर किया बेहोश
रेस्क्यू टीम ने ट्रेंट्रांक्युलाइजर गन से तेंदुए पर तीन फायर किए। बेहोश होने पर दो कर्मचारी सीवरेज पाइप में घुसे और तेंदुए को बाहर निकालकर पिंजरे में डाला गया। टीम तेंदुए को रोहतक ले गई है। उत्तर प्रदेश के कैराना क्षेत्र में नौ जून को एक बच्ची की जान लेने वाले तेंदुआ यही बताया जा रहा है। इसको भैंसवाल के नजदीक ड्रेन नंबर-दो छाजपुर बाइपास से रेस्क्यू कर लिया गया। तेंदुआ यहां लोगों की भीड़ को देखकर सीवरेज में घुस गया था। ग्रामीणों ने तेंदुए के सीवरेज में होने की सूचना पानीपत वन विभाग व सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी थी। उसे पकड़ने के लिए रोहतक से वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने डेढ़ बजे यहां पहुंचकर पूरे क्षेत्र में जाल बिछा दिया। सीवरेज पाइप को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। पूरे क्षेत्र को यहां से खाली कराया गया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को तैनात किया गया।
विज्ञापन
तेंदुए को जंगल में छोड़ने का निर्णय बैठक में तय होगा : गर्ग
विजडन वाइल्ड ऑफिसर राजीव गर्ग ने बताया कि वह रोहतक से पानीपत टीम लेकर पहुंचा है। 45 मिनट में उन्होंने ऑपरेशन को पूरा कर लिया। तेंदुआ यहा सीवरेज लाइन में घुसा हुआ था।फिलहाल इसको रोहतक ले जाया जा रहा है। वहां बैठक में निर्णय लेंगे कि इसे किसी जंगल में छोड़ना है।