फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Law and order situation in the state is bad: Dushyant

प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल : दुष्यंत

Fri, 17 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Law and order situation in the state is bad: Dushyant
पत्रकारों से बात करते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला और उनके पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला ने वीरवार को समालखा व पानीपत में सरकार और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के खिलाफ जमकर हमला बोला। दुष्यंत चौटाला ने समालखा में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश से सीएम और हरियाणा पुलिस की प्रदेश की कानून व्यवस्था में अनदेखी करने की बात कही। वहीं डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पानीपत के सेक्टर-25 स्थित शगुन गार्डन जिला कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद अपने भाई अभय सिंह चौटाला पर तंज कसा।
दुष्यंत चौटाला पानीपत में बैठक में शामिल होने से पहले कार्यकर्ता कुलदीप सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएम बनने के बाद बहादुरगढ़ में कहा था कि सभी गुंडे व बदमाश हरियाणा छोड़ दें। इसके बाद भी प्रदेश में अपराध में कोई कमी नही आई है। उल्टा अपराध बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश में आए दिन हत्या, दुराचार, डकैती व फिरौती की घटना देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में आईपीएस वाई पूरण कुमार व एएसआई संदीप दलाल के सुसाइड केस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों मामलों में जांच चल रही है। वे सिर्फ इतना ही कहेंगे कि चंडीगढ़ पुलिस व रोहतक पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच कर दोनों परिवारों को न्याय दें। उन्होंने मंडियों में किसानों के धरना प्रदर्शन करने पर कहा कि प्रदेश में किसान का शोषण किया जा रहा है। जहां बाजरे की खरीद कम कीमत पर की गई वहीं धान में नमी के नाम पर कटौती कर किसानों को लूटा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कुलदीप सिंह के पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। इसके साथ वह नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राम अवतार जांगडा का हालचाल जानने उनके आवास पर भी पहुंचे। इस मौके पर देवेंद्र कादियान, गोपाल सिंह, हैप्पी, नितिन व संदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed