फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Launched anti-encroachment drive, took action against nearly 200 shops

Panipat News: चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान करीब 200 दुकानों पर की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Launched anti-encroachment drive, took action against nearly 200 shops
पानीपत। नगर निगम ने मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार इंसार बाजार, सनौली रोड और जाटल रोड पर एक साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। निगम दुकानदारों को पहले ही 30 जून तक की मोहलत दे चुका है।
विज्ञापन

निगम ने तीनों जगह करीब 200 दुकानों से अतिक्रमण हटाया। इंसार बाजार में निगम की टीम की कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदार जेसीबी के आगे खड़े हो गए। दुकानदारों ने अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप लगाए। यहां करीब डेढ़ घंटे तक निगम की टीम को घेरे रखा।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के लिखित में पांच दिन का समय मांगा। निगम अधिकारियों ने इसके बाद पूरे बाजार में घूमकर दुकानदारों को उनकी हद बताई। दुकानदारों ने अपने थड़े तोड़ने के साथ दुकान के बाहर के डेकारेशन को उतरवाना शुरू कर दिया है। इसके चलते पूरे बाजार में पूरे दिन बंद जैसा माहौल रहा। नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत की अगुवाई में टीम मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इंसार बाजार में सलारजंग गेट की तरफ पहुंची। टीम ने यहां पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। सलारजंग गेट से आगे दुकानों के आगे थड़े और छज्जे तोड़ना शुरू कर दिए। दुकानदारों ने समय मांगा तो निगम अधिकारियों ने मना कर दिया। करीब 10 दुकानों के बाहर छज्जे और डेकोरेशन को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलारजंग से आगे चौक पर पहुंचते ही दुकानदार जेसीबी के आगे खड़े हो गए। दुकानदारों ने सरकार और मेयर कोमल सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदार राधेश्याम और कपिल ने कहा कि मंदी और बारिश के चलते पहले से काम नहीं है। ऊपर से निगम थड़े तोड़ रहा है। उनको इन सबको हटाने के लिए कुछ समय तो देना चाहिए। संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं पार्षद अनिल मदान और महासचिव गौरव लिक्खा, संजय वर्मा और निशांत सोनी दुकानदाराें के बीच पहुंचे। उन्होंने निगम एक्सईएन गोपाल कलावत से बात की।

उन्होंने दुकानदारों की तरफ से पांच दिन का लिखित में आश्वासन दिया। अनिल मदान और गौरव लिक्खा ने कहा कि दुकानदार पांच दिन में थड़े और छज्जे खुद हटा लेने का आश्वासन दिया। एक्सईएन गोपाल कलावत इसके बाद पूरे बाजार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुकानदार ढाई फीट तक छज्जा और रैंप निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed