फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Late night shopping for Ashtami, utensils market shines

Panipat News: अष्टमी के लिए देर रात तक खरीदारी, बर्तन बाजार चमका

Thu, 26 Mar 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Late night shopping for Ashtami, utensils market shines
इंसार बाजार में दुकान पर लगे बर्तन । संवाद
पानीपत। चैत्र नवरात्र में अष्टमी पर कंजक पूजन के लिए बाजार में देर रात तक खरीदारी रही। इस बार बाजार में स्टील के बर्तनों की मांग अधिक रही। वहीं कुछ लोगों ने प्लास्टिक व कन्या के स्कूल व दैनिक प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी की। इसके चलते बाजार में दिनभर रौनक बनी रही।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर वीरवार को अष्टमी और शुक्रवार को नवमी है। ज्यादातर लोग अष्टमी पर कंजक पूजन करते हैं। कंजक को उपहार के लिए बाजार में खरीदारी की। इंसार बाजार स्थित गुलाटी बर्तन भंडार के संचालक प्रवेश गुलाटी ने बताया कि लोग स्टील के बर्तन ज्यादा पसंद करते हैं। इनमें कटोरी, प्लेट और थाली हैं। कुछ लोग लंच बॉक्स भी ले रहे हैं। इस बार प्लास्टिक का सामान कम खरीद रहे हैं। कुछ लोग पढ़ाई में प्रयोग आने के लिए ज्योमेट्री बॉक्स और ड्राइंग बुक समेत अन्य सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

विकास नगर की आरती ने बताया कि प्लास्टिक के बर्तन में खाना खराब होने का डर रहता है। उन्होंने कंजक के लिए स्टील का लंच बॉक्स लिया है। वे नौ कन्याओं और भैरव के रूप में बालक को लंच बॉक्स देंगे। ज्योति कॉलोनी की मेघा ने बताया कि चैत्र नवरात्र में कंजक को खाना खिलाकर उपहार देने से मनोकामना पूर्ण होती हैं। वह हर बार कुछ अलग उपहार देने का प्रयास करती हैं। इस बार मध्यम आकार की चकोर थाली ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed