फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Late in road construction, imposed jam

सड़क निर्माण में देर, लगाया जाम

Tue, 15 Oct 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 15 Oct 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
Late in road construction, imposed jam
समालखा में शहर के सौैंदर्यीकरण के नाम पर करीब दो माह पहले रेलवे रोड उखाड़ने के बाद निर्माण शुरू नहीं होने, धूल-मिट्टी और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लगने वाले जाम से परेशान दुकानदारों ने मंगलवार को रोड के बीच में लकड़ी का तख्त रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने विधायक और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। वहीं इस दौरान इनेलो के युवा नेता मनोज जौरासी भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ लोगों की मांग को जायज ठहराया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना था कि रोड का निर्माण शुरू नहीं हो पा रह है। दुकानों में सामान धूल-मिट्टी से अटा है। इस कारण उनकी बिक्री पर प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही बड़े वाहनों की आवाजाही भी रोड पर जाम का कारण बन रही है। वहीं जाम की सूचना लगते ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। लोगों ने करीब एक घंटे तक रेलवे रोड पर जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के युवा नेता मनोज जौरासी सहित रेलवे रोड के दुकानदार प्रवीण, रमेश कपूर, पप्पू टंडन, सोनू, हाशिम, रोहित, विक्की, योगेश, रवि, हरीश ने बताया कि करीब दो माह पहले रेलवे रोड का निर्माण करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने रोड को उखाड़ दिया था। लेकिन बिजली के पोल नहीं हटने और लाइन शिफ्टिंग नहीं होने के कारण काम बीच में ही रुक गया था।

करीब एक महीने तक इस पर दोनों विभागों में खींचतान के बाद पोल हटे लेकिन इसके बावजूद भी रोड निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका।

दुकानदारों का कहना है कि रोड  के उखड़ा होने के कारण दिनभर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण मुसीबत दोगुनी हो गई है और वह भी धूल उड़ाते जाते हैं। इसके कारण दुकानों में रखा सामान मिट्टी से सना रहता है।

इसके कारण ग्राहक भी सामान लेने में आनाकानी करते हैं। साथ ही त्योहारी सीजन चल रहा है और रोड का निर्माण नहीं हुआ तो उनकी दुकानदारी त्योहार के बावजूद भी फीका रहने की आशंका है। धूल-मिट्टी के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। लोगों को सांस और एलर्जी की बीमारियां घेर रही हैं।

उन्होंने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ दिन से रोड पर पानी छिड़काव करने वाला टैंकर भी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर रोड निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ और प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वे एसडीएम कार्यालय के समक्ष भी प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।


बाद में सर्वजातीय समाज विकास मंच के अध्यक्ष रविंद्र मच्छरौली ने धूल-मिट्टी की समस्या को देखते हुए पानी के टैंकर भेजकर छिड़काव करवाया। इस बारे में विधायक धर्म सिंह छौक्कर का कहना है कि रोड निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। भारी वाहनों की दिन के समय एंट्री पर रोक लगाने के लिए एसडीएम से बात की जाएगी।

चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह की ओर से रोड पर पानी छिड़काव और एसडीएम को समस्या से अवगत करवाने के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed